सिटी पैलेस से पुरानी गलियों तक 18 देशों के कंटेंट क्रिएटर्स ने कैद किए नजारें, राजस्थानी आभूषणों और परिधानों की जमकर खरीदारी

सोशल मीडिया पर दिखेगा रंगीलो उदयपुर

सिटी पैलेस से पुरानी गलियों तक 18 देशों के कंटेंट क्रिएटर्स ने कैद किए नजारें, राजस्थानी आभूषणों और परिधानों की जमकर खरीदारी
उदयपुर की झीलों, महलों और मेवाड़ी संस्कृति ने 18 देशों से आए विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स को आकर्षित किया। सिटी पैलेस, पुरानी गलियों, पिछोला झील और जगमंदिर के दृश्य कैमरों में कैद किए। स्थानीय बाजारों में राजस्थानी आभूषण व पारंपरिक परिधानों की खरीदारी।

उदयपुर। झीलों की शांति, महलों की भव्यता और मेवाड़ी संस्कृति की रंगीन छटा ने 18 देशों से आए विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स को अपना दीवाना बना लिया। उदयपुर भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमानों ने सिटी पैलेस से लेकर पुरानी शहर की गलियों, पिछोला झील और जगमंदिर तक के नजारों को कैमरों में कैद किया। तस्वीरों और रील्स के जरिए अब झीलों की नगरी की खूबसूरती दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचेगी। विदेशी क्रिएटर्स ने शहर के ऐतिहासिक स्थलों के साथ यहां की गलियों, हवेलियों, घाटों और पारंपरिक राजस्थानी परिवेश को भी अपने कैमरों में उतारा। कई क्रिएटर्स ने माना कि तस्वीरों में दिखने वाला उदयपुर वास्तविक रूप में कहीं अधिक खूबसूरत और आकर्षक है। पिछोला झील में नौका विहार के दौरान पुराने शहर और ऐतिहासिक इमारतों के मनोरम दृश्यों ने भी उनका खास ध्यान खींचा। शहर घूमने के साथ विदेशी मेहमानों ने स्थानीय बाजारों में जमकर खरीदारी भी की। राजस्थानी आभूषणों में उनकी विशेष रुचि नजर आई। झुमके, अंगूठियां और पारंपरिक कंठी के साथ राजस्थानी व मेवाड़ी अंदाज के दुपट्टे भी उन्हें खूब पसंद आए। कई क्रिएटर्स ने पारंपरिक आभूषण पहनकर तस्वीरें और वीडियो बनाए।

बाजारों में संस्कृति को समझने की कोशिश :

विदेशी मेहमानों ने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर आभूषणों, हस्तशिल्प और पारंपरिक परिधानों की जानकारी ली। उनके लिए यह खरीदारी केवल यादगार वस्तुएं जुटाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को करीब से जानने में भी रुचि दिखाई।

सोशल मीडिया पर दिखेगा रंगीलो उदयपुर :

Read More नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप

पर्यटन विभाग की ओर से विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स को उदयपुर की विरासत और पर्यटन स्थलों से रूबरू कराया जा रहा है। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा होने वाली रील्स और तस्वीरों में उदयपुर के महलों और झीलों के साथ उसकी गलियां, बाजार, आभूषण, पहनावा और मेवाड़ी संस्कृति भी नजर आएगी। इस तरह विदेशी कैमरों के जरिए उदयपुर की कहानी 18 देशों के दर्शकों तक पहुंचने वाली है।

Read More 15 रूफटॉप लाउंज में आयोजित हुई ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’, जयपुर के डिजिटल क्रिएटर्स ने की शिरकत

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया