मामूली विवाद में नसिंर्ग छात्र की दोस्त ने चाकू मारकर की हत्या, जानें पूरा मामला

बाइक को धक्का देने की बात पर झगड़ा

मामूली विवाद में नसिंर्ग छात्र की दोस्त ने चाकू मारकर की हत्या, जानें पूरा मामला
नसिंर्ग छात्र की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या। छात्र परिजनों को बाइक ठीक कराने जाने की कहकर घर से निकला था। रास्ते में बाइक को धक्का देने की बात पर उसका दोस्त से विवाद। इसके बाद दोस्त ने उसे चाकू मार दिया। जानकारी के अनुसार सवीना खेड़ा निवासी छात्र दिनेश मीणा के परिजनों के पास एमबी अस्पताल से रात करीब 12 बजे फोन आया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती।

उदयपुर। शहर में एक नसिंर्ग छात्र की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। छात्र परिजनों को बाइक ठीक कराने जाने की कहकर घर से निकला था। रास्ते में बाइक को धक्का देने की बात पर उसका दोस्त से विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने उसे चाकू मार दिया। जानकारी के अनुसार सवीना खेड़ा निवासी छात्र दिनेश मीणा (22) के परिजनों के पास एमबी अस्पताल से रात करीब 12 बजे फोन आया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश के साथ ललित गमेती और एक अन्य दोस्त था। सेक्टर-14 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट के पास बुधवार रात करीब 11 बजे दिनेश और ललित के बीच बाइक को धक्का देने की बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में ललित ने दिनेश पर चाकू से वार कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में चुनाव का बिगुल बज गया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में...
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि