जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की घटना : टायर फटा, फ्यूल टैंक में आग, देखते-देखते बस स्वाह, बची 47 श्रद्धालुओं की जान

अमरनाथ यात्रा से लौट रहा था सलूंबर जिले के भक्तों का जत्था

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की घटना : टायर फटा, फ्यूल टैंक में आग, देखते-देखते बस स्वाह, बची 47 श्रद्धालुओं की जान
सलूंबर जिले के अमरनाथ यात्रियों की बस में जम्मू-कश्मीर के रामबन में टायर फटने से आग लगी। बस में सवार सभी 47 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला, सामान, नकदी और मोबाइल जले। प्रशासन ने यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा की व्यवस्था की।

उदयपुर। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे सलूंबर जिले के श्रद्धालुओं की बस में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। टायर फटने के बाद बस के फ्यूल टैंक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 47 श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बस में रखा यात्रियों का सामान, नकदी और मोबाइल फोन आग में जलकर राख हो गए।

बताया गया कि सलूंबर जिले के सराड़ा ब्लॉक के ढाकड़ा गांव से श्रद्धालुओं का दल 9 जुलाई को दो बसों से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। दर्शन के बाद लौटते समय गुरुवार शाम करीब 3:45 बजे रामबन जिले के करोल क्षेत्र में हादसा हुआ। बस यात्रियों के अनुसार ट्रैफिक जाम के दौरान पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने बस से धुआं और आग निकलती देखकर चालक को सूचना दी। इसके बाद पीछे चल रही दूसरी बस और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बस रुकवाकर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

पीछे चल रही बस में सवार श्रद्धालु देवीलाल डांगी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही सभी लोग घबरा गए। जब पता चला कि आग उनके साथ चल रही बस में लगी है,  तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला गया। बाद में प्रशासन ने यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा की व्यवस्था की। सभी श्रद्धालु रात को जम्मू में रुके।

उपराज्यपाल सिन्हा ने जताई चिंता :

Read More झीलों की नगरी में जमघट : 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर

सीआरपीएफ 84वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिंह खटाना ने बताया कि टायर में आग लगने के बाद यह तेजी से पूरी बस में फैल गई थी। जवानों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों और रामबन के डिप्टी कमिश्नर से पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई है

Read More सिटी पैलेस से पुरानी गलियों तक 18 देशों के कंटेंट क्रिएटर्स ने कैद किए नजारें, राजस्थानी आभूषणों और परिधानों की जमकर खरीदारी

 

Read More उदयपुर में CM भजनलाल का दिखा अलग अंदाज: फतेहसागर की पाल पर सुबह की सैर, लोगों संग पी चाय और बच्चों को दी चॉकलेट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया