केतन अग्रवाल हत्याकांड : वेडिंग लोकेशन देखने बॉयफ्रेंड संग उदयपुर आई थी सिया, एयरपोर्ट पर साथ दिखे दोनों

डेस्टिनेशन वेडिंग करने की जताई इच्छा

केतन अग्रवाल हत्याकांड : वेडिंग लोकेशन देखने बॉयफ्रेंड संग उदयपुर आई थी सिया, एयरपोर्ट पर साथ दिखे दोनों
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में उदयपुर का अहम कनेक्शन सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ गत माह उदयपुर आई थी। पुलिस अब इस यात्रा और उससे जुड़े घटनाक्रम की भी गहन जांच कर रही।

उदयपुर। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में उदयपुर का अहम कनेक्शन सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ गत माह उदयपुर आई थी। पुलिस अब इस यात्रा और उससे जुड़े घटनाक्रम की भी गहन जांच कर रही है। जांच के अनुसार सिया गोयल को उदयपुर की खूबसूरती इतनी पसंद आई थी कि उसने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से यहीं डेस्टिनेशन वेडिंग करने की इच्छा जताई थी। सिया की पसंद को देखते हुए केतन ने उदयपुर स्थित एक रिसॉर्ट को शादी के लिए फाइनल किया था। पुणे पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सिया अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को उसी रिसॉर्ट की लोकेशन दिखाने के लिए फ्लाइट से उदयपुर लेकर आई थी। दोनों उसी दिन वापस लौट गए थे। चेतन के परिचितों ने एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखने की भी पुष्टि की है। 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया 
केतन से सगाई से पहले जनवरी 2025 में सिया, चेतन और कुछ दोस्तों के साथ करीब पांच दिन के लिए उदयपुर और जोधपुर घूमने आई थी। इसी दौरान उसने उदयपुर में यह रिसॉर्ट देखा था और बाद में अपने मंगेतर से यहीं शादी करने की इच्छा जताई थी। अब पुणे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उदयपुर-जोधपुर यात्रा के दौरान सिया और चेतन के बीच क्या बातचीत हुई थी और क्या इसी दौरान हत्या की साजिश तैयार की गई थी। पुलिस दोनों आरोपियों की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और यात्रा से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि अब तक जांच एजेंसियों ने यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है कि क्या हत्या की योजना उदयपुर में ही बनाई गई थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत, महंगी जांचों पर जल्द मिलेगा फायदा एसएमएस अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत, महंगी जांचों पर जल्द मिलेगा फायदा
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में 2 हजार रुपए से अधिक लागत वाली जांचों के लिए मरीजों को अब जल्द...
इतिहास रच गए PM Modi ! सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री
नेत्र विभाग को मोतियाबिंद, धूल फांक रही ग्रीन लेज़र मशीन
जरा संभल कर...सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड यमदूत
अतिक्रमण की भरमार, जाम फल-सब्जी कारोबार
नोएडा: हाईराइज सोसाइटी में आग लगने से मचा हड़कंप, धुएं के गुबार ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें; 6 दमकल गाड़ियां मौके पर 
जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल