आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर 4 की मौत

चेन खीचने से रुकी थी उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर 4 की मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना में शाम उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की जान चली गई। मृतकों में मां-बेटा शामिल।

धौलपुर/उदयपुर। मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार शाम उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की जान चली गई। मृतकों में मां-बेटा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हेतमपुर स्टेशन के पास थी, तभी अचानक ट्रेन के अंदर एक अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है। इसे लेकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। कुछ यात्रियों ने अलार्म चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही बड़ी संख्या में यात्री अपनी जान बचाने के लिए दरवाजों और खिड़कियों से नीचे उतरने लगे और दूसरे ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान तेज गति से पातालकोट एक्सप्रेस आ गई और वहां खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

बचने का मौका ही नहीं मिला
ये सब इतना अचानक हुआ कि किसी को बचने का मौका ही नहीं मिला। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। रेलवे कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को ट्रैक से हटाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी कंचन सिंह, शकुंतला सिंह, आफरीन तथा चार वर्षीय असद की पहचान हुई है। 

मोबाइल फटने के बाद फैली अफवाह!
एक प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने बताया कि यहां एक बच्चा मोबाइल चला रहा था। अचानक उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद वहां अफवाह फैल गई की ट्रेन में आग लग गई है। इसी वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री ट्रेन से उतर पड़े। उतरने के बाद दूसरी तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस आ रही थी। कुछ लोग उसके सामने ट्रैक पर निकल गए, जिसके कारण यह हादसा हो गया।  

Read More झीलों का शहर उदयपुर : आचार संहिता की कैंची, शहर के कई प्रोजेक्ट पर ब्रेक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम