मौसमी बीमारियों का कहर : मलेरिया, डेंगू के बाद चिकनगुनिया का दंश, अब तक 31 केस दर्ज

गत वर्ष तीन से छह माह तक जोड़ों के दर्द से जूझते रहे लोग

मौसमी बीमारियों का कहर : मलेरिया, डेंगू के बाद चिकनगुनिया का दंश, अब तक 31 केस दर्ज

चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है आमतौर पर चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है इसलिए दिन में भी मच्छर कॉयल जलाकर रखें।

उदयपुर। मौसमी बीमारियों में डेंगू बुखार ने जहां कई लोगों को चपेटे में ले रखा है वहीं अब चिकनगुनिया के रोगी भी आने लगे है। अब तक 31 केस चिकनगुनिया बुखार के आ गए हैं। चिकनगुनिया बुखार ने गत वर्ष शहरी क्षेत्र में कई लोगों को अपनी जद में ले लिया था और बुखार उतरने के बाद भी चिकनगुनिया से हुआ जोड़ों का दर्द लोगों के तीन से छह माह तक दूर नहीं हुआ। एमबी हॉस्पिटल सहित जिला अस्पताल में  चिकनगुनिया के रोगी आने शुरू हो गए हैं। अब तक जिले में चिकनगुनिया के 31 केस दर्ज हुए हैं। गत सप्ताह में एक केस चिकनगुनिया का सामने आया है। एम.बी. हॉस्पिटल की लैब में इसकी पुष्टि हुई है। चिकनगुनिया रोग की सूचना मिलते ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। विभाग की ओर से पॉजिटिव रोगियों के आस-पास के घरों में टीमें भेज कर एंटीलार्वल एक्टिविटीज कराई जा रही है। चिकनगुनिया एक वायरस है, जो कि एडीस मच्छर के काटने से होता है। जैसे ही वायरस बॉडी में प्रवेश करता है, इंसान बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रसित हो जाता है। चिकनगुनिया, डेंगू के रोगी इस समय एमबी हॉस्पिटल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती है।  

जानें क्या है चिकनगुनिया रोग 
 चिकनगुनिया बुखार में इंसान के जोड़ों में काफी दर्द होता है। कभी-कभी तो ये दर्द ठीक होने में 6 महीने से ज्यादा का समय लग जाता है। मरीज को हमेशा 100 डिग्री के आस-पास बुखार रहता है। एक निर्धारित समय  पर बुखार एकदम से तेज हो जाता है। शरीर पर लाल रंग के रैशेज बन जाते हैं। मरीज को भूख नहीं लगती और हमेशा थकान महसूस होती है। सिर में दर्द और खांसी-जुकाम रहता है। चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है आमतौर पर चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है इसलिए दिन में भी मच्छर कॉयल जलाकर रखें।

चिकनगुनिया के रोगी आ रहे हैं। हालांकि गत वर्ष जिस तरह से चिकनगुनिया वायरस की चपेट में लोग आए थे, इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। गत सप्ताह में तो महज एक केस चिकनगुनिया का दर्ज हुआ है। हम पॉजिटिव रोगियों के घरों के आस-पास एंटीलार्वल एक्टिविटीज करा रहे हैं। 
डॉ. एस. एल. बामणिया, सीएमएचओ, उदयपुरु  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त