रहस्यमयी बीमारी से दो और मासूमों की मौत : सात दिन में 7 बच्चों की गई जान, लसाड़िया के बाद झल्लारा क्षेत्र में फैली दहशत

उदयपुर के बाल चिकित्सालय में तीन बच्चों का चल रहा इलाज  

रहस्यमयी बीमारी से दो और मासूमों की मौत : सात दिन में 7 बच्चों की गई जान, लसाड़िया के बाद झल्लारा क्षेत्र में फैली दहशत

सलूंबर जिले में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। झल्लारा और लसाड़िया क्षेत्र में दो और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले सात दिनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

उदयपुर/ सलूंबर। सलूंबर जिले में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को झल्लारा और लसाड़िया क्षेत्र में दो और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले सात दिनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। सलूंबर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि मंगलवार को दो अलग-अलग परिवार अपने बच्चों को सलूंबर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इनमें एक बच्चे की उम्र साढ़े चार वर्ष और दूसरे की उम्र दो महीने थी। दोनों बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायत सामने आई थी। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जयपुर और उदयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर जांच कर रही है। अब तक 500 से अधिक परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के दौरान करीब 20 बच्चों में हल्के बुखार के लक्षण पाए गए, जिन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सांसद डॉ रावत ने ली उपचार की जानकारी
सलूंबर जिले में अज्ञात बीमारी से पीड़ित हुए बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने सांसद डॉ मन्नालाल रावत बुधवार को महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचे।

बाल चिकित्सालय में तीन बच्चे भर्ती
 उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सालय में इस समय तीन बच्चों का इलाज जारी है। ये तीनों बच्चे आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। इधर कॉलेज से चार डॉक्टरों की टीम सलूम्बर में सर्वे कर रही है।

चिकित्सा विभाग अलर्ट
उदयपुर संभाग के जिलों में 1,20,961 और सलूम्बर के लसाडिया में घर घर सर्वे। 
1470 लक्षणयुक्त रोगी चिन्हित, 924 का मौके पर इलाज, 85 को अस्पतालों में रैफर किया। 
5532 घरों में एंटी लार्वा गतिविधियां, 125 ब्लड़ सैंपल लिए
अब तक कुल 7 मौतें। इनमें 5 घरों पर, 1 की स्वैच्छिक डिस्चॉर्ज के बाद, एक की आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हुई।   

Read More सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की कार्डियोथोरेसिक टीम का कमाल, सीने में धंसा 9 इंच का पाइप निकाल युवक की बचाई जान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर