यूजीसी ने बदला नियम, पीएचडी के लिए रिसर्च एंट्रेंस एग्जाम नहीं

जीआरएफ व नेट की स्कॉर शीट के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी

यूजीसी ने बदला नियम, पीएचडी के लिए रिसर्च एंट्रेंस एग्जाम नहीं
यूजीसी ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) समाप्त कर दिया। अब नेट-जेआरएफ स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार होगी। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने नई व्यवस्था लागू कर मेरिट सूची और गाइड आवंटित किए।

उदयपुर। पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को राहत देने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने बड़ा बदलाव किया है। पीएचडी के लिए रिसर्च एंट्रेंस एग्जाम यानी आरईटी को समाप्त कर दिया गया है तथा उसके स्थान पर जीआरएफ नेट की स्कॉर शीट के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। विशेष बात यह है कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने तो इस बदलाव को अपनाते हुए आरईटी के स्थान पर नेट-जेआरएफ की स्कॉर शीट के आधार पर मेरिट बना ली है तथा गाइड भी आवंटित कर दिए हैं। मामले में सुविवि के पीजी डीन प्रो. केबी जोशी का कहना है कि यूजीसी की इस व्यवस्था से शोधार्थियों को खासी राहत मिली है।

अब अच्छे एकेडमिक स्कॉर वाले शोधार्थी को बेवजह किसी तरह का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। प्रो. जोशी के अनुसार यूजीसी ने हाल ही में आरईटी के स्थान पर नेट-जेआरएफ स्कॉर को प्राथमिकता देने के साथ एकेडमिक स्कॉर और इंटरव्यू आदि के अंकों में भी बदलाव किया है।

Tags: ugc phd

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया