चीन में 1.3 करोड़ छात्रों ने दी परीक्षा, छात्रों को बेहतर माहौल देने के लिए किए विशेष इंतजाम

2 दिनों में करीब 1.3 करोड़ छात्रों की गाओकाओ परीक्षा

चीन में 1.3 करोड़ छात्रों ने दी परीक्षा, छात्रों को बेहतर माहौल देने के लिए किए विशेष इंतजाम
चीन ने कहा कि उसने महज दो दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा ‘गाओकाओ सफलतापूर्वक आयोजित की। चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इसे भारत की JEE-NEET के संयुक्त स्वरूप जैसा बताया। परीक्षा के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण, शोर पर रोक और विशेष व्यवस्थाएं की गईं। यह टिप्पणी भारत में NEET-UG विवाद के बीच चर्चा में है।

बीजिंग। भारत में NEET-UG परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच चीन ने अपनी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षागाओकाओके सफल आयोजन का हवाला देते हुए परीक्षा प्रबंधन की क्षमता को रेखांकित किया है। भारत स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि चीन ने महज दो दिनों में करीब 1.3 करोड़ छात्रों की गाओकाओ परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।

यू जिंग ने गाओकाओ को भारत की JEE और NEET परीक्षाओं के संयुक्त स्वरूप जैसा बताते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों को बेहतर माहौल देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कई क्षेत्रों में यातायात नियंत्रित किया गया, शोर कम करने के लिए फैक्ट्रियों का काम सीमित किया गया और परीक्षार्थियों की आवाजाही के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की।

चीन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत में NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन को लेकर बहस तेज है। हालांकि चीनी दूतावास ने सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया, लेकिन इसकी तुलना को कई लोग भारतीय परीक्षा व्यवस्था पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं। गाओकाओ चीन में विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा है। इस वर्ष इसमें 1.3 करोड़ छात्र शामिल हुए, जो दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा मानी जाती है।

 

Read More ब्रिटेन में नई राजनीतिक शुरुआत के संकेत: एंडी बर्नहैम को मिला ऐतिहासिक समर्थन, पीएम बनने की राह आसान

Read More ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम

 

Tags: students

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप