अफगानिस्तान में तालिबानी सजा : 13 साल के बच्चे ने युवक को दी सजा-ए-मौत

अफगानिस्तान में 13 वर्षीय बच्चे ने दी सार्वजनिक फांसी

अफगानिस्तान में तालिबानी सजा : 13 साल के बच्चे ने युवक को दी सजा-ए-मौत

अफगानिस्तान में एक दिल दहला देने वाली घटना में 80 हजार लोगों की भीड़ के सामने एक युवक को गोली मारकर फांसी दी गई। हत्या के दोषी करार दिए गए युवक को सजा 13 साल के बच्चे ने दी, जिसने माफी देने से इनकार कर दिया था। तालिबान के आदेश पर स्टेडियम में यह सार्वजनिक फांसी दी गई।

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें 80 हजार लोगों के सामने एक युवक को गोली मारकर सजा दी गई। हैरानी की बात यह है कि यह सजा एक 13 साल के बच्चे ने दी। दरअसल, सजा पाने वाला युवक पर गोली मारने वाले लड़के के परिवार के लोगों की हत्या का आरोप था। तालिबानी अधिकारियों ने आरोपी की पहचान की। जिसके बाद अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। इसके बाद तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने उसकी फांसी की मंजूरी दी थी।

बच्चे ने किया माफी से इनकार

इसके बाद 13 वर्षीय लड़के से पूछा कि क्या वह दोषी ठहराए गए व्यक्ति को माफ करना चाहता है, इस पर बच्चे ने साफ मना कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से निवासियों को फांसी की सजा देखने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके लिए बकायदा नोटिस भी जारी किया गया और उसे व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।

80 हजार लोगों की जुटी भीड़

Read More चीन का शिजियान-32 उपग्रह प्रक्षेपण मिशन विफल : कारणों की जांच जारी, लॉन्ग मार्च-3बी वाहक रॉकेट का किया था उपयोग

सार्वजनिक फांसी देखने के लिए स्टेडियम में करीब 80 हजार लोगों की भीड़ जुटी थी। जिसके बाद तालिबानी अधिकारियों ने 13 साल के लड़के के हाथ में एक बंदूक थमा दिया और उसे हत्या करने का निर्देश दिया। कुछ ही देर में बच्चे ने स्टेडियम के अंदर घातक गोलियां चलाकर आरोपी को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के सर्वोच्च न्यायालय ने फांसी दिए गए व्यक्ति की पहचान तलाह खान के पुत्र मंगल के रूप में की।

Read More ग्वाटेमाला में पुलिस पर घातक हमला, राष्ट्रपति अरेवलो ने की 30 दिनों के लिए देशव्यापी 'स्टेट ऑफ सीज' की घोषणा

मंगल को अब्दुल रहमान की हत्या करने का दोषी पाया गया था।

Read More सीजी पावर को मिला अमेरिका में ट्रांसफार्मर आपूर्ति करने के लिए 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर

सजा देने वाली घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें करीब 80 हजार लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम में गोली मारकर सार्वजनिक फांसी दी गई। गोलियों की आवाज के बीच धार्मिक नारे भी सुनाई दे रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर