होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू लौटे स्वदेश: तीन अब भी लापता, खोज और बचाव अभियान जारी

सरकार समुद्री मार्गों पर जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू लौटे स्वदेश: तीन अब भी लापता, खोज और बचाव अभियान जारी

होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार हुए जहाज मयूरी नारी के 20 सदस्य सुरक्षित बैंकॉक लौट आए हैं। सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर उनका भावुक स्वागत हुआ। हालांकि, 3 सदस्य अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए थाईलैंड ने ईरान से मदद मांगी है।

बैंकॉक। होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार थाईलैंड के मालवाहक जहाज के चालक दल के 20 सदस्य सोमवार को थाईलैंड पहुंच गये, जबकि तीन अब भी लापता हैं। थाई-पंजीकृत जहाज मयूरी नारी की स्वामित्व वाली कंपनी प्रेशियस शिपिंग पब्लिक कंपनी लिमिटेड ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि चालक दल के स्वागत के लिए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर मौजूद थे और उनकी वापसी में आसानी के लिए संबंधित अधिकारियों से गहरा तालमेल बिठाया गया।

कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की, कि इस समय उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता उन तीन चालक दल के सदस्यों का पता लगाने की हैं, जो अब भी लापता हैं। थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेतकेओ ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, जहाज पर सवार तीन थाई चालक दल सदस्यों के खोज और बचाव अभियान में ईरानी पक्ष से सहायता मांगी। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से थाई मालवाहक जहाजों के सुरक्षित मार्ग के प्राधिकार पर भी चर्चा की।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

18 मार्च 2026 को प्रस्तावित कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर स्थगित, प्रतिभागियों से आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध 18 मार्च 2026 को प्रस्तावित कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर स्थगित, प्रतिभागियों से आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध
युवा मामले एवं खेल विभाग और कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यूनिसेफ सहयोगित कैरियर मार्गदर्शन एवं...
यूडी टैक्स का भुगतान नहीं करने पर एक दर्जन संपत्तियों पर कार्यवाही, जानें पूरा मामला 
योग, ध्यान और संकल्प : राजस्थान विश्वविद्यालय में गूंजा नशामुक्त और विकसित भारत का संदेश, मानसिक शांति और 'ह्यूमन लाइब्रेरी' से करियर की राह सीखेंगे एनएसएस के स्वयंसेवक
Weather Update : बारिश के कारण गिरा पारा, हवा में घुली ठंडक, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से 939 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
होर्मुज संकट: अमेरिका की अपील के बावजूद जापान और ऑस्ट्रेलिया में होर्मुज़ जलडमरूमध्य में गश्त को लेकर असमंजस बरकार 
जयपुर में खुलेगा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, युवाओं को विदेशी रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण