इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील

मानवीय आधार पर मेडिकल बोर्ड से जांच कराने की मांग

इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत ने चिंता जताई है। भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान को मानवीय आधार पर उचित चिकित्सा सुविधा और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से जांच कराने की मांग की है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक पहुंच गई है। सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सरकार को पत्र लिखकर इमरान खान को उचित मेडिकल इलाज मुहैया कराने की मांग की है। 

23 अगस्त को लिखे गए इस पत्र में पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार करने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप इमरान खान की मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए और उन्हें जरूरी उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
जयपुर में हरिओम जन सेवा समिति की मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा ने नौवीं वर्षगांठ मनाई। सीकर रोड स्थित शिव मंदिर...
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर