म्यांमार में हाहाकार, अस्पताल पर जुंटा हवाई हमले में 30 लोगोंं की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

म्यांमार में अस्पताल पर हवाई हमला

म्यांमार में हाहाकार, अस्पताल पर जुंटा हवाई हमले में 30 लोगोंं की मौत, बचाव राहत कार्य जारी

गृह युद्ध की आग में झुलस रहे म्यांमार में सैन्य हवाई हमले ने एक अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हुई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हुआ यह हमला अराकान सेना के नियंत्रण वाले इलाके में हुआ। हाल के तीन महीनों में ऐसे 30 से अधिक हमले किए जा चुके हैं।

नेपीडॉ। गृह युद्ध से गुजर रहे म्यामांर के एक अस्पताल पर हुए सैन्य हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मौके पर मौजूद मेडिकल कर्मी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हुए इस हमले में जिस हॉस्पिटल को निशाना बनाया गया, वह अराकान सेना के अधीन कई उपनगरों के आम नागरिकों के लिये इलाज का केंद्र बना हुआ था। 

उल्लेखनीय है कि, म्यामांर में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से देश गृह युद्ध की आग में झुलस रहा है। देश के करीब आधे हिस्से पर राज्य प्रशासन परिषद उर्फ जुंटा (सैन्य शासन) का कब्जा है, जबकि बाकी देश अराकान जैसे जातीय सैन्य संगठनों और 'पीपुल्स डिफेंस फोर्सेस' के अधीन है। 

जुंटा शासन ने अपने कब्जे वाले क्षेत्र में 28 दिसंबर 2025 से तीन चरण में चुनाव आयोजित करने की घोषणा की है। चुनाव की ओर बढ़ते हुए जुंटा ने हवाई हमलों की संख्या बढ़ा दी है। बीते सिर्फ तीन महीनों में अस्पतालों, गांवों और स्कूलों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किये जा चुके हैं। 

 

Read More बॉस ने दिया गजब बोनस : नोट के बंडल रखकर कहा- ले लो, जितना ले सको

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान