"450 ड्रोन और 70 मिसाइलें...." यूक्रेन में भारी तबाही के संकेत, शांतिवार्ता से ठीक पहले यूक्रेन पर रूस का जोरदार हमला

शांतिवार्ता से पहले यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला

शांतिवार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन-मिसाइलों से भीषण हमला किया। बिजली ग्रिड तबाह हुए, कई लोग घायल हुए। जेलेंस्की ने दबाव और सुरक्षा सहायता की मांग की दोहराई।

कीव। यूक्रेन से शांतिवार्ता शुरू होने से ठीक पहले रूस ने उस पर ड्रोनों और मिसाइलों से जौरदार हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर एक बहुत बड़ा हमला किया है। इस दौरान रूस ने लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं। इससे यूक्रेन में भारी तबाही की जानकारी मिली है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं। 

अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का मकसद चार साल से चल रहे युद्ध को रोकना है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पांच राज्यों में बिजली ग्रिड को निशाना बनाया। कड़ाके की ठंड के बीच रूस का मकसद नागरिकों को बिजली, पानी और हीटिंग से महरूम रखना है। इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस कूटनीति के बजाय लोगों को डराने में ज्यादा यकीन रखता है। उन्होंने अपने सहयोगियों से और ज्यादा सुरक्षा उपकरण भेजने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की है, ताकि इस युद्ध को खत्म किया जा सके।

अबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को बातचीत होनी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन जमीन के कब्जे जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा समझौता मुश्किल लग रहा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में उनके पावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, राजधानी कीव में पांच लोग घायल हुए हैं। वहां कई घरों, एक स्कूल और गैस स्टेशन को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की वजह से 1,170 इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई है। 

फिलहाल, मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। कुछ अपार्टमेंट और बिल्डिंग को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी। रूस ने खारकीव और ओडिसा जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया है, जहां लोगों के घायल होने की खबर है। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने बताया कि कीव में एक ऐतिहासिक संग्रहालय को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे रूस की निंदनीय हरकत बताया। 

Read More भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता: संगीता विश्वनाथन ने कहा, वैश्विक व्यापार और मसाला निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय IT शेयर धड़ाम, एंथ्रोपिक के AI टूल्स से वॉल स्ट्रीट में बढ़ी हलचल भारतीय IT शेयर धड़ाम, एंथ्रोपिक के AI टूल्स से वॉल स्ट्रीट में बढ़ी हलचल
अगर आपने आज सुबह स्टॉक मार्केट देखा होता और इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, HCLTech, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसी कंपनियों...
राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए परिवहन आयुक्त ने गठित की मॉनिटरिंग कमेटी, प्रदेशभर में राजस्व संग्रह की करेगी निगरानी
ममता बनर्जी बनीं वकील: दीं SIR पर दलीलें; चुनाव आयोग को बताया व्हाट्सएप आयोग, SC ने मांगा चुनाव आयोग से जवाब
राजस्थान रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों की समीक्षा बैठक, ऑनलाइन चैकिंग पर सख्त निर्देश
ग्लोबल वायदा बाजार में आई तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
हरदीप सिंह पुरी ने रवनीत बिट्टू को गद्दार कहना, पूरे सिख समुदाय का अपमान बताया, विपक्ष पर बोला जमकर हमला
जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई: 493 वीआईपी नंबर वाहनों का पंजीयन निरस्त