इक्वाडोर के पर्यटन-प्रमुख क्षेत्र में चार अलग-अलग हमलों में 8 लोगों की मौत, पुलिस जांच शुरू

इक्वाडोर में हथियारबंद हमले

इक्वाडोर के पर्यटन-प्रमुख क्षेत्र में चार अलग-अलग हमलों में 8 लोगों की मौत, पुलिस जांच शुरू
इक्वाडोर के मनाबी प्रांत में चार अलग-अलग हथियारबंद हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई। मांटा और मोंटेक्रिस्टी शहरों में दहशत फैली।

कीटो। इक्वाडोर के मनाबी प्रांत के तटीय शहरों मांटा और मोंटेक्रिस्टी में रविवार रात हुए चार हथियारबंद हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गये। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस जांच के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटनाएं स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:50 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कई इलाकों में हुईं। पहला हमला मोंटेक्रिस्टी के लॉस आर्टेसानोस इलाके में हुआ, जहां सड़क पर चलते समय एक दम्पति को गोली मार दी गयी। 

कुछ मिनट बाद मांटा के 12 डी ऑक्टुब्रे इलाके में एक आदमी को बाहर बैठे हुए गोली मार दी गयी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और 9-मिलीमीटर मैगजीन जब्त की है। तीसरी घटना मांटा के बेलाविस्टा में हुई, जब एक हमलावर एक घर में घुस गया और परिवार के एक जश्न के दौरान एक आदमी को गोली मार दी। पड़ोसियों ने हमलावर को पकड़ लिया, जो घायल हो गया था। सबसे घातक हमला रात 10:50 बजे मोंटेक्रिस्टी के लियोनिडास प्रोआनो पैरिश में हुआ, जहां बंदूकधारियों ने दो गाड़यिों से लोगों के एक समूह पर गोलियां चलायीं। यहां चार लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन घटनाओं के साथ मांटा जिले में जनवरी 2026 में 51 हिंसक मौतें दर्ज की गयी हैं। यह जिला बंदरगाह और पर्यटन के लिये प्रमुख रूप से जाना जाता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक