सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में भीषण विस्फोट: 9 लोगों की मौत; 20 अन्य घायल, जांच शुरू

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में भीषण विस्फोट: 9 लोगों की मौत; 20 अन्य घायल, जांच शुरू
सीरिया की राजधानी दमिश्क में जस्टिस पैलेस के पास स्थित एक व्यस्त कैफे में भीषण बम विस्फोट हुआ है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हुए हैं। कैफे के भीतर छिपाकर रखे गए लगभग एक किलोग्राम वजनी बारूदी उपकरण के फटने से यह हादसा हुआ। धमाके के बाद राहत दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं।

दमिश्क। सीरिया के मध्य दमिश्क में स्थित एक कैफे में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। आंतरिक सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार रात एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ। यह विस्फोट लगभग एक किलोग्राम वजन वाले विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ था, जिसमें धातु के टुकड़े भरे हुए थे। इसका इस्तेमाल हिजाज क्षेत्र में अल-नस्र स्ट्रीट पर स्थित कैफे में किया गया था, जो जस्टिस पैलेस से लगभग 70 मीटर पश्चिम में है।

विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षा बल और आपातकालीन टीमें घायलों को बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि विस्फोट की परिस्थितियों का पता लगाने और इसके जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। इससे पहले गुरुवार को सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी 'सना' ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से बताया था कि सभी हताहतों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान
प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को नया ढांचा देने की तैयारी शुरू। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के लिए अलग कैडर...
भारत की सैन्य ताकत को ऐतिहासिक बूस्ट: 52 हजार करोड़ के मेगा रक्षा सौदों को मंजूरी, सेना को मिलेंगे कामिकेज़ ड्रोन और आधुनिक मिसाइलें
एक साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंग बनाकर फैला रहा था दहशत
मध्य प्रदेश में रोडवेज बस की जांच, 34 में से 31 यात्री मिले बिना टिकट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का बड़ा बयान:'दोषियों को मिले कड़ी सजा, राम भक्तों की भावनाएं आहत
यूनिसेफ का बड़ा अलर्ट, लेबनान में सितंबर तक स्कूल नहीं सुधरे तो 1 लाख बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे
जयपुर बना वैश्विक जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार का केंद्र, JAS-26 का भव्य आगाज़ 250 कंपनियां