रूस में एक विमान क्रैश : 6 चालक दल के सदस्यों सहित 23 यात्रियों की मौत, उड़ान के दौरान टूट गया था संपर्क

एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त

रूस में एक विमान क्रैश : 6 चालक दल के सदस्यों सहित 23 यात्रियों की मौत, उड़ान के दौरान टूट गया था संपर्क

सैन्य परिवहन विमान एएन-26 क्रीमिया के ऊपर उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के 6 सदस्यों समेत 23 यात्रियों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान से संपर्क टूटने के बाद मलबा खोजा गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और चट्टान से टकराना हादसे की वजह माना जा रहा है।

मॉस्को। रूस के एएन-26 विमान दुर्घटना में चालक दल के 6 सदस्यों और 23 यात्रियों की मौत हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि सैन्य परिवहन विमान एएन-26 क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था, जब उससे संपर्क टूट गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, खोज और बचाव दल ने एएन-26 के दुर्घटनाग्रस्त होने के स्थान का पता लगा लिया है।

घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, चालक दल के छह सदस्यों और सवार 23 यात्रियों की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना का प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। एक सूत्र ने बताया कि विमान एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Tags: crash

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी और सोना दोनों की कीमतों में भारी उछाल : चांदी ने बाजार में बढ़ाई हलचल, सोना 3,700 रुपए चढ़ा चांदी और सोना दोनों की कीमतों में भारी उछाल : चांदी ने बाजार में बढ़ाई हलचल, सोना 3,700 रुपए चढ़ा
सराफा बाजार में तेजी देखने को मिली, जहां चांदी और सोने दोनों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज। खासतौर पर...
पीएम मोदी ने ओडिशावासियों को दी उत्कल दिवस की बधाई, सांस्कृतिक विरासत की सराहना की
आगराकैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार, जानें समयसारणी
रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 11 हजार से अधिक ड्रोन: यूरोपीय हिस्से को बना रहे थे निशाना, रक्षा प्रणाली में अपने क्षेत्र में किया नष्ट 
सकल जीएसटी संग्रह 2,00,000 करोड़ के पार, 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- राजनीतिक बदले की भावना पड़ रही जनता की जान पर भारी
स्वच्छता गतिविधियों का सघन निरीक्षण अभियान : निरीक्षण के दौरान कमियों में होगा 3 दिवस में सुधार, मदन दिलावर ने मॉनिटरिंग के दिए निर्देश