लॉस एंजेलिस: 'रामायण' के प्रीमियर में भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने पर जोर, अभिनेता यश ने प्रशंसकों का जताया आभार

5 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

लॉस एंजेलिस: 'रामायण' के प्रीमियर में भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने पर जोर, अभिनेता यश ने प्रशंसकों का जताया आभार
लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित फिल्म 'रामायण' के प्रीमियर में अभिनेता और सह-निर्माता यश ने भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इंसान की शुरुआत उसकी मंजिल तय नहीं करती। नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

लॉस एंजेलिस। अभिनेता यश ने कहा है कि किसी व्यक्ति की शुरुआत से यह तय नहीं होता कि वह कितनी दूर तक जा सकता है। उन्होंने लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित फिल्म 'रामायण' के प्रीमियर के दौरान भारतीय सिनेमा और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया। प्रीमियर में निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री साई पल्लवी मौजूद रहे। यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने यश के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें फिल्म का प्रमुख अभिनेता होने के साथ अपना निर्माण साझेदार भी बताया। उन्होंने कहा कि यश के आत्मविश्वास और उनके अपने विजन ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यश ने अपने संबोधन की शुरुआत कन्नड़ भाषा में दर्शकों का अभिवादन करते हुए की। उन्होंने कहा, आपकी शुरुआत कहां से हुई, इससे कभी तय नहीं होता कि आप कितनी दूर तक जा सकते हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग और भारतीय सिनेमा का हिस्सा होने पर गर्व जताया।

'रामायण' के सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए यश ने कहा कि भारत में कहानियां केवल सुनाई नहीं जातीं, बल्कि उन्हें याद रखा जाता है और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह महागाथा हजारों वर्षों की यात्रा तय कर चुकी है और भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यश ने कहा कि उन्हें इस कहानी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने पर गर्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'रामायण' भारतीय संस्कृति और विरासत के संदेश को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाएगी। उन्होंने दर्शकों से इस महागाथा का उत्सव मनाने की अपील भी की।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय महाकाव्य का दो भागों में सिनेमाई रूपांतरण है। यश फिल्म में अभिनय करने के साथ अपनी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के माध्यम से निर्माण साझेदार की भूमिका भी निभा रहे हैं। फिल्म पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read More चीन में होगी दुनिया के 3 सबसे ताकतवर नेताओं की बैठक, क्या निकलेगा परिणाम?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता
अजमेर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पहली बार 22 और 23 नवंबर को मेला मैदान में 'दंगल' आयोजित होगा। राजस्थान...
'भारत आर्थिक आपदा में नहीं, तेजी से तरक्की कर रहा', राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार
बानसूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात एएम-8584 गिरोह के सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 14 हथियार बरामद 
Congress जल्द जारी करेगी नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची, 24 नए नामों पर लगी मुहर
आर्यवर्धन की मौत पर योगी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते
गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम
चीन, अमेरिका और रूस के बीच सकारात्मक संबंध विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत: शी जिनपिंग