AI और टेक्नोलॉजी का कमाल : दुबई में नया स्मार्ट पुलिस स्टेशन शुरू, मिलेगी 24x7 डिजिटल सेवा
स्टेशन नागरिकों को 45 तरह की सेवाएं उपलब्ध कराता है
दुबई के डैगन मार्ट इलाके में हाल ही में एक नया स्मार्ट पुलिस स्टेशन खोला गया है
दुबई। दुबई के डैगन मार्ट इलाके में हाल ही में एक नया स्मार्ट पुलिस स्टेशन खोला गया है। यह केंद्र पूरी तरह से डिजिटल और स्वचालित है, जहां किसी भी प्रकार के मानवीय कर्मचारी मौजूद नहीं रहते। यह स्टेशन नागरिकों को 45 तरह की सेवाएं उपलब्ध कराता है और खास बात यह है कि इन्हें 7 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित यह सिस्टम लोगों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करता है। चाहे दिन हो या रात, यह सुविधा हमेशा उपलब्ध रहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल दुबई की स्मार्ट सिटी और डिजिटल क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे नागरिकों का समय और संसाधन दोनों बचेंगे, साथ ही पुलिस सेवाओं में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List