न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त: हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द

न्यूजीलैंड: भारी बारिश और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त:  हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भीषण तूफान के कारण 30,000 घरों की बिजली गुल हो गई और उड़ानें रद्द कर दी गईं। 149 मील प्रति घंटे की हवाओं ने भारी तबाही मचाई है।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण हवाई यातायात बाधित हो गया है। इसकी वजह से कई उड़ानें रद्द की गई हैं और 30,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

वेलिंगटन हवाई अड्डे के अनुसार, आज सुबह ओशिनिक द्वीप और देश की राजधानी के बीच आवागमन करने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द या विलंबित रहीं। एयर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन, नेपियर और पामस्र्टन नॉर्थ हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

खराब मौसम के कारण कुछ सड़कें बंद कर दी गई हैं और ट्रेन एवं फेरी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वेलिंगटन के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है। प्राकृतिक आपदा के बाद की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। न्यूजीलैंड की अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के सहायक कमांडर केन कूपर ने कहा कि रात भर में लगभग 850 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए जिनमें से आधे से अधिक राजधानी क्षेत्र में थे।

रेडियो न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय मौसम सेवा मेटसर्विस का हवाला देते हुए कहा कि उत्तरी द्वीप पर 149 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके दर्ज किए गए। मेटसर्विस के मौसम विज्ञानी जॉन लॉ ने कहा कि यह चरम मौसम द्वीप के पूर्व में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढऩे के कारण उत्पन्न हुआ है।

Read More ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी

मौसम विज्ञानी लॉ ने कहा कि यह अच्छी खबर यह है कि जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे हवाएं धीमी होने लगेंगी इसलिए शायद हमने हवाओं की चरम स्थिति देख ली है। लेकिन वेलिंगटन के मानकों के हिसाब से भी सप्ताह की शुरुआत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी द्वीप के वैरापा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रात भर में आठ इंच तक बारिश दर्ज की गई है।

Read More ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कर रहे बात : बैठक में दोनों पक्ष ने की जरूरी मुद्दों पर चर्चा, ट्रंप बोले- अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर ईरान सहमत

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग