अमेरिका का ईरान में हमला : सैन्य ठिकाने को मिसाइल से बनाया निशाना, 2 लोगों की मौत
एंडिमेश्क शहर पर भी अमेरिकी मिसाइल से हमला
दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, एंडिमेश्क शहर पर भी अमेरिकी मिसाइल हमला हुआ। वहीं, शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग के पास हुए मिसाइल हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
तेहरान। अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि एंडिमेश्क शहर पर भी अमेरिकी मिसाइल से हमला हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग के पास भी अमेरिका की ओर से मिसाइल हमला हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं।
Tags: missile
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jul 2026 17:57:02
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में नीट मुद्दे पर...

Comment List