अमेरिका का दावा: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर किया हमला, 60 जहाज और 30 बारूदी सुरंगों को किया नेस्तनाबूद

सुरक्षा प्रणालियों पर अमेरिका की ओर से हमले

अमेरिका का दावा: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर किया हमला, 60 जहाज और 30 बारूदी सुरंगों को किया नेस्तनाबूद

अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान के 6,000 सैन्य ठिकानों, मिसाइल केंद्रों और फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया गया है। इस हमले में 60 ईरानी जहाजों और 30 माइनलेयर्स को भारी नुकसान पहुँचा। हालांकि, एक स्कूल पर गलती से हमले की खबरों की जांच अभी जारी है।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका के केंद्रीय कमान की ओर से जारी किए गये नये आंकड़ों के अनुसार अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला किया है। इस अभियान के लगभग 60 जहाज और 30 बारूदी सुरंगें बिछाने वाले ईरान जहाजों नुकसान पहुंचाया है या उन्हें नष्ट कर दिया है।

अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, ईरान में अन्य ठिकानों में सैन्य ठिकानों, हथियार बनाने की फैक्ट्रियां, बैलिस्टिक मिसाइल के केंद्रों, पनडुब्बियों और हवाई सुरक्षा प्रणालियों पर अमेरिका की ओर से हमले किये गये हैं। 

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना के जांचकर्ताओं का मानना है कि अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान की शुरुआत में हवाई हमलों के दौरान ईरान में एक विद्यालय पर गलती से हमला करने के लिए संभवत: अमेरिकी सेना ही जिम्मेदार है, लेकिन वे अभी तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने किसानों की परेशानियों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महंगाई, कर्ज और बेमौसम...
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास