ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर

प्रकृतिज इंफ्रा पर भी करीब 2.5 करोड़ डॉलर के उत्पाद आयात करने का आरोप

ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर
पेट्रोलियम-पेट्रोकेमिकल कारोबार से संबंधों के आरोप में भारत की 4 कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन के ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तहत हुई कार्रवाई में 60 अन्य व्यक्ति, कंपनियां और जहाज भी निशाने पर हैं। वॉशिंगटन ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाते हुए उसके राजस्व स्रोत रोकने का प्रयास तेज किया है।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से कथित संबंधों के आरोप में भारत में मौजूद 4 कंपनियों और 3 भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की नई रणनीतिऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्टके तहत की गई है। इसका उद्देश्य ईरान की सरकार तक पहुंचने वाले आर्थिक संसाधनों पर रोक लगाना है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, पोर्टईज पार्टनर्स पर ईरान से पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खेप भारत पहुंचाने में मदद करने का आरोप है। वहीं, सदाशिवा ओवरसीज पर करीब 6.9 करोड़ डॉलर मूल्य के ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों के आयात का आरोप लगाया गया है। पीपी सॉफ्टटेक और प्रकृतिज इंफ्रा पर भी करीब 2.5-2.5 करोड़ डॉलर के उत्पाद आयात करने का आरोप है।

अमेरिका ने इनके अलावा करीब 60 अन्य व्यक्तियों, कंपनियों और जहाजों को भी प्रतिबंधित किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब वॉशिंगटन ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में कुछ राजनयिक मिशनों में कर्मचारियों की वापसी शुरू कर दी है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि फिलहाल ईरान के साथ तनाव बढ़ने का खतरा कुछ कम हुआ है। हालांकि, कुछ दूतावास अभी सीमित क्षमता से काम करेंगे।

Tags: companies

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 से 31 अगस्त तक। रविवार और रक्षाबंधन को छोड़कर सुबह 10:30...
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम
यूपीआई भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
रिश्तों का खून : कहीं पिता ने नवजात को मारा, कहीं पत्नी ने पति की जान ली
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बहनों को बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
जयपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट रहेंगी लेट, दुबई उड़ान लगातार 15 दिन से प्रभावित
ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर