अमेरिका का ईरान के तेल टैंकर पर हमला : खार्ग द्वीप के पास दागी 4 मिसाइलें, वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की बढ़ी आशंका
तेल टैंकर पर मिसाइल गिरने की पुष्टि
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर पर अमेरिका की ओर से 4 मिसाइलें दागी गईं। हमले के बाद टैंकर को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट में तेल टैंकर पर मिसाइल गिरने की पुष्टि की गई है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट में मिसाइलों की संख्या और उनके स्रोत की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी।
खार्ग द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। देश के कच्चे तेल के निर्यात का करीब 90 फीसदी हिस्सा इसी द्वीप के जरिए भेजा जाता है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य कार्रवाई से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका ने एक सितंबर को भी ईरान के 60 सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से करीब 1.8 करोड़ बैरल तेल ले जा रहे 40 वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित निकाला।

Comment List