अमेरिका का बड़ा सुरक्षा अलर्ट, इजरायल समेत कई देशों में दूतावासों ने नागरिकों को तुरंत निकलने के लिए किया आगाह

अमेरिकी दूतावासों ने जारी की आपातकालीन ट्रैवल एडवाइजरी

अमेरिका का बड़ा सुरक्षा अलर्ट, इजरायल समेत कई देशों में दूतावासों ने नागरिकों को तुरंत निकलने के लिए किया आगाह
मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए अमेरिका ने अपने दूतावासों के माध्यम से एडवाइजरी जारी की है। इजराइल, सऊदी अरब और कतर सहित कई देशों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को स्थिति और बिगड़ने से पहले तत्काल क्षेत्र छोड़ने या यात्रा योजनाएं टालने की सलाह दी गई है।

तेल अवीव। पश्चिम एशिया में अमेरिका के दूतावासों ने शनिवार को क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने की आशंका जताते हुए अमेरिकी नागरिकों से स्थिति बिगड़ने की संभावना को देखते हुए वहां से प्रस्थान करने पर विचार करने या इसके लिए तैयार रहने की सलाह दी है। इजरायल स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, "पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षा स्थिति जटिल बनी हुई है और अप्रत्याशित रूप से तनाव बढ़ने की आशंका है। क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिक वहां से प्रस्थान करने पर विचार करें या हालात बिगड़ने की स्थिति में तत्काल रवाना होने के लिए तैयार रहें।"

इसी तरह के संदेश सऊदी अरब, कुवैत, जॉर्डन, इराक, ओमान, बहरीन और कतर स्थित अमेरिकी दूतावासों ने भी जारी किये हैं। अमेरिका ने पश्चिम एशिया के बाहर मौजूद अपने नागरिकों को भी क्षेत्र की यात्रा या इसके रास्ते यात्रा करने की योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ जुलाई को कहा था कि 18 जून की रात ईरान के साथ हुआ युद्धविराम अब प्रभावी नहीं है। इसके बाद से अमेरिकी सेना ईरान पर कई हमले कर चुकी है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये हैं। ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम संबंधी समझौता ज्ञापन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र
राजस्थान में आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर शासन सचिवालय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त...
डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..
राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
बजट और नियमों के पेंच में उलझी एमबीएस नर्सिंग कॉलेज छात्राओं की सुविधाएं
विकास के दावों की हकीकत : शहर के बीच बसे गांव जैसे हालात, मूलभूत सुविधाओं को तरसे वार्डवासी
राजस्थान में ₹35,107 करोड़ से अधिक से सड़कों का विस्तार, गांवों और ढाणियों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा
TMC के 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर जारी किया नोटिस