पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच जापानी पीएम सनाए ताकाइची का बड़ा फैसला, कहा-नौसैनिक सुरक्षा भेजने की कोई योजना नहीं, कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते निर्णय विचाराधीन 

पीएम ताकाइची ने समुद्री सुरक्षा पर स्थिति की स्पष्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच जापानी पीएम सनाए ताकाइची का बड़ा फैसला, कहा-नौसैनिक सुरक्षा भेजने की कोई योजना नहीं, कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते निर्णय विचाराधीन 

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद अभी नौसैनिक पोत भेजने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जापान अपनी कानूनी सीमाओं के भीतर स्वतंत्र विकल्पों की तलाश कर रहा है। ऊर्जा सुरक्षा के लिए 70% निर्भरता के बावजूद, जापान ने स्पष्ट किया कि अमेरिका से अब तक कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है।

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जापान ने जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नौसैनिक पोत भेजने का कोई निर्णय नहीं लिया है। संसद में बोलते हुए ताकाइची ने कहा कि सरकार अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि जापान की कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते हैं और वह स्वतंत्र रूप से क्या कार्रवाई कर सकती है।

प्रधामंत्री ने कहा, हमने सुरक्षा जहाजों को भेजने के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि जापान स्वतंत्र रूप से क्या कर सकता है और कानूनी संरचना के अंदर क्या किया जा सकता है। ताकाइची ने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका ने इस क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा में सहायता के लिए जापान से कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समाचार चैनलों से कहा था कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को टैंकर यातायात के लिए खुला रखने में सहायता के लिए सात देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। जापान ऊर्जा आयात के लिए पश्चिम एशिया पर बहुत ज्यादा निर्भर है इसके आयातित ऊर्जा संसाधनों का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए वहां के समुद्री मार्गों में स्थिरता महत्वपूर्ण हो जाती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलेंडर संकट: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले-जनता की तकलीफों को नजरअंदाज कर केंद्र सरकार बोल रही झूठ, जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ने का लगाया आरोप गैस सिलेंडर संकट: अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले-जनता की तकलीफों को नजरअंदाज कर केंद्र सरकार बोल रही झूठ, जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ने का लगाया आरोप
सपा अध्यक्ष अ अखिलेश यादव ने गैस किल्लत को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि...
हवा महल में 17 से 19 मार्च तक लगेगी ‘कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान’ प्रदर्शनी, तीन दिन तक पर्यटकों को दिखेगा इतिहास का अनोखा खजाना
गश्त करते समय वनकर्मियों के सामने आया टाईगर RBT2511: बाइक छोड़ भागे वनकर्मी जिप्सी में चढ़ वनकर्मीयो ने बचाई जान, बाइक को भी पहुंचाया नुकसान 
होर्मुज को सुरक्षित करने में मदद के लिए 7 देशों से बात कर रहा अमेरिका : रणनीतिक समुद्री गलियारे में जहाजों की सुरक्षा में सहायता का किया आग्रह, ट्रंप ने कहा- आगे आकर अपने क्षेत्र की रक्षा करें देश
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव को हटाए जाने के विरोध में तृणमूल का राज्यसभा से बहिर्गमन, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने लगाया आरोप
राजस्थान दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत : जानें और विकसित राजस्थान 2047 विजन के बनें सहभागी, बोले-क्विज में अधिका संख्या में लें भाग
फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने की मोनालिसा के परिवार से मुलाकात, सीएम से मिलने की तैयारी, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप