ऐपल ने की घोषणा : जॉन टर्नस होंगे कंपनी के नए सीईओ, कुक की लेंगे जगह 

कुक अब  एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन जाएंगे

ऐपल ने की घोषणा : जॉन टर्नस होंगे कंपनी के नए सीईओ, कुक की लेंगे जगह 

टर्नस को नया सीईओ नियुक्त किया है, जो 1 सितंबर 2026 से पदभार संभालेंगे। मौजूदा सीईओ टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख टर्नस आईफोन सहित प्रमुख प्रोडक्ट्स के पीछे अहम चेहरा रहे हैं। कुक ने उन्हें दूरदर्शी लीडर बताया, जिनके नेतृत्व में ऐपल नवाचार और गुणवत्ता में नई ऊंचाइयों छू सकता है।

वॉशिंगटन। टेक जगत की दिग्गज कंपनी ऐपल ने लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने नए सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने जॉन टर्नस को अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है, जो 1 सितंबर 2026 से पदभार संभालेंगे। मौजूदा सीईओ टिम कुक अब  एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन जाएंगे। कुक करीब 15 साल तक इस पद पर रहे और यह कार्यकाल ऐपल के इतिहास में सबसे लंबा रहा है। 

जॉन टर्नस फिलहाल कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वे ऐपल के प्रमुख प्रोडक्ट्स, खासकर आईफोन और अन्य डिवाइसेज़ की डिजाइन और क्वालिटी तय करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। कंपनी को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में बनाए रखने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है।

टिम कुक ने भी टर्नस की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि जॉन एक ऐसे लीडर हैं, जिनमें इंजीनियर की समझ और इनोवेटर की सोच का बेहतरीन मेल है। उनकी अगुवाई में ऐपल की इंजीनियरिंग क्षमताएं नई ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टर्नस के नेतृत्व में ऐपल आने वाले समय में तकनीकी नवाचार और प्रोडक्ट क्वालिटी के मामले में अपनी बढ़त और मजबूत कर सकता है।

 

Read More होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर

Tags: ternes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर जप्त, उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर जप्त, उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू
गर्मी के मध्यनजर जलदाय विभाग का अवैध कनेक्शन और बूस्टर के खिलाफ अभियान जारी। विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थान...
झुलसा रही गर्मी : हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या
नेपाल सरकार के फैसलों और नीतिगत बदलावों से बिहार के सीमावर्ती इलाकों में आम नागरिकों की बढीं परेशानियाँ, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों की आवाजाही पर लगाया मोटा टैक्स
SMS मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
पंजाब-चंडीगढ़ में लू का अलर्ट : तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे
वार्ड चार में गंदगी से लोग परेशान : नालियों की सफाई नहीं, खाली प्लॉट में जमा गंदा पानी, मच्छरों का प्रकोप