'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान प्रेस स्वतंत्रता को लेकर शुरू हुई बहस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाने के बाद, नॉर्वेजियन पत्रकार हेली लिंग ने राहुल गांधी को सीधे फोन इंटरव्यू का चैलेंज दे दिया है।
नार्वे। राहुल गांधी और नॉर्वे की पत्रकार हेली लिंग के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान हेली लिंग ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस घटना का वीडियो उन्होंने एक्स पर साझा करते हुए भारत में प्रेस स्वतंत्रता को लेकर टिप्पणी की थी।
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। इसके बाद हेली लिंग ने राहुल गांधी की पोस्ट पर जवाब देते हुए पूछा कि क्या वे मंगलवार को फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे। पत्रकार ने कहा कि वह नॉर्वे यात्रा को लेकर राहुल गांधी का नजरिया जानना चाहती हैं। हेली लिंग ने अपनी पोस्ट में नॉर्वे और भारत की प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का भी जिक्र किया।

Comment List