युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन : ट्रंप ने कहा-अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में करेगा मदद

स्वर्ण युग की ओर: ट्रंप ने ईरान युद्धविराम को बताया 'ऐतिहासिक'

युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन : ट्रंप ने कहा-अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में करेगा मदद

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम को विश्व शांति के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापार बहाल करने और ईरान के पुनर्निर्माण में मदद का वादा किया। ट्रंप के अनुसार, यह समझौता मध्य पूर्व के लिए 'स्वर्ण युग' की शुरुआत साबित होगा, जिससे क्षेत्र में समृद्धि और आर्थिक मजबूती आएगी।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन बताया और कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा चाहता है क्योंकि वे तंग आ चुके हैं। इसी तरह बाकी सभी भी तंग आ चुके हैं।' उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात बढ़ाने में मदद करेगा और कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खूब पैसा बनाया जाएगा और ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह की आपूर्ति लेकर आएंगे और यहीं आसपास मंडराते रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सब कुछ ठीक चलेगा। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका की तरह पश्चिम एशिया का स्वर्ण युग हो सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी भाषा संस्करण का विमोचन, कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विशिष्ट अतिथि सिंधी भाषा संस्करण का विमोचन, कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विशिष्ट अतिथि
सिंधी भाषा दिवस पर संविधान के सिंधी संस्करण का होगा विमोचन सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को...
मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : सीएम ममता ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर बोला हमला
संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला : ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी, जानें वजह
Weather Update : प्रदेश में आज भी कई जिलों में छाए बादल, शाम तक बारिश के आसार
जमीन तय किए बिना सीवरेज प्लांट का काम, 41 करोड़ की योजना पर उठे सवाल
हाथी गांव में अनोखा जश्न : हाथियों संग मनाया जाएगा अनंत अंबानी का जन्मदिन, महावतों का होगा सम्मान