आसिम मुनीर की भारत को एक और गीदड़भभकी, बोलें अगर फिर युद्ध हुआ तो....
पाक सेना प्रमुख मुनीर के विवादित बयान
पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि मुसलमानों की फेंकी मिट्टी भी मिसाइल बन जाती है। जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात में मुनीर ने पाक सेना को “अल्लाह की सेना” बताया और भारत से संभावित युद्ध में कड़े जवाब की बात कही।
पाकिस्तान। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि, मुस्लमान के द्वारा फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल बन जाती है। इतना ही नहीं, मुनीर ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के सामने पाकिस्तानी सेना को लेकर कसीदे पढ़े और जमकर तारीफें की। इसके साथ ही आसिम मुनीर ने पाकिस्तानी सेना को अल्लाह की सेना बताया और कहा कि, अगर भारत इस बार पाकिस्तान से युद्व करता है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आसिम मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष का हवाला देते हुए जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला को ये बात कही। इसके अलावा आसिम मुनीर ने मई में हुए भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की जीत के बारे में बताया । मुनीर ने कहा कि, अल्लाह ने भारत के खिलाफ हुए उस युद्व में हमें जीत हासिल करवाई और हमें अपना सिर उंचा रखने में मदद की।
दरअसल, आसिम मुनीर ने जॉर्डन के साथ रक्षा संबंधो को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्वता जाहिर की। इसके अलावा आसिम मुनीर ने सैन्य सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया ।

Comment List