ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, ईरान ने कहा-रेडिएशन से खाड़ी देश ही तबाह होंगे, महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर भी हमला

परमाणु खतरा: बुशहर प्लांट पर हमले से खाड़ी देशों में रेडिएशन का अलर्ट

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, ईरान ने कहा-रेडिएशन से खाड़ी देश ही तबाह होंगे, महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर भी हमला

ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिका और इज़रायल के हमले से तनाव चरम पर है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि यदि हमले जारी रहे, तो रेडिएशन का रुख सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों की ओर होगा। रूस समर्थित यह प्लांट ईरान की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

तेहरान। ईरान के दक्षिण-पश् िचमी इलाके में स्थित बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है। हमले से प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिर गया, जिससे एक सुरक्षा कर्मी की जान चली गई। वहीं इजराइल ने ईरान के दक्षिणी खुजेस्तान प्रांत में महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर हमला किया है। इस इलाके में कई विस्फोट हुए, जिसके बाद घटनास्थल से धुआं उठता हुआ देखा गया। प्लांट पर हमले से ईरान भड़क गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और इजरायल ने अब तक बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर चार बार हमला किया है। अगर यह हमले जारी रहे तो इस प्लांट से निकलने वाला रेडिएशन तेहरान नहीं बल्कि खाड़ी के देशों के शहरों में पहुंचेगा। यानी सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन जैसे देशों के शहर तबाह होंगे। उनका कहना था कि हवा का रुख ऐसा है कि खतरा ईरान को नहीं, बल्कि पड़ोसी खाड़ी देशों को होगा।

प्लांट में इस्तेमाल होता है रूस का यूरेनियम

बुशहर न्यूक्लियर प्लांट में रूस का यूरेनियम इस्तेमाल होता है और रूसी तकनीशियन वहां काम करते हैं। यह प्लांट ईरान को करीब 1000 मेगावाट बिजली देता है। इस पर हमला में मतलब ईरान में बड़े स्तर पर ऊर्जा संकट का खतरा तेजी से मंडरा सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ...
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले