होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : 2 तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने दी समुद्री मार्ग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी 

अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में अपनी शर्तें थोपना चाहता

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : 2 तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने दी समुद्री मार्ग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी 
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो वाणिज्यिक जहाजों पर मिसाइलें दागने से अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तनाव गहरा गया है। ओमान के लिमाह तट के पास हुए इस हमले के कारण एक तेल टैंकर के बाईं ओर भीषण आग लग गई।

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो वाणिज्यिक जहाजों पर मिसाइलें दागी। इससे पहले ईरान ने जहाजों को ओमान के पास अमेरिका द्वारा स्वीकृत लेकिन ईरान द्वारा अधिकृत नहीं किए गए समुद्री मार्ग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी थी। आईआरजीसी ने समुद्री रेडियो के माध्यम से जहाजों को चेतावनी दी थी कि हमारी मिसाइलें और ड्रोन आप पर हमला करने के लिए तैयार हैं।

यूनाइटेड मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया कि उसे सूचना मिली है कि ओमान के लिमाह तट से लगभग आठ समुद्री मील पूर्व एक तेल टैंकर के बाईं ओर (पोर्ट साइड) किसी अज्ञात प्रक्षेप्य से हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने या पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। ईरान का रुख़ स्पष्ट है कि जहाज़ ईरान के तय समुद्री रास्ते पर नहीं चल रहा था और ओमान के पास जिस अनधिकृत रास्ते का इस्तेमाल किया गया उसकी घोषणा ईरान से बिना तालमेल स्थापित किए हुए की गई थी।

गौरतलब है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में अपनी शर्तें थोपना चाहता है। ईरान ने यह स्पष्ट कहा है कि उसकी मंज़ूरी के बिना कोई भी उसके आस-पास के समुद्री रास्तों का फिर से उपयोग नहीं कर सकता।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई