सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला : हिरासत में आरोपी, कहा- हमला एआई उद्योग में उनकी भूमिका और बढ़ते तनावों का नतीजा

मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार

सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला : हिरासत में आरोपी, कहा- हमला एआई उद्योग में उनकी भूमिका और बढ़ते तनावों का नतीजा

ओपनएआई सीईओ सैम ऑल्टमैन के घर पर मोलोटोव कॉकटेल से हमला हुआ। 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार। देर रात फेंका गया पेट्रोल बम दीवार से टकराकर लौट गया, नुकसान नहीं हुआ। ऑल्टमैन ने इसे एआई उद्योग में उनकी भूमिका से जुड़े बढ़ते तनाव का परिणाम बताया और परिवार की सुरक्षा पर चिंता जताई। पुलिस ने से कार्रवाई की।

सैन फ्रांसिस्को। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के सैन फ्रांसिस्को स्थित आवास पर मोलोटोव कॉकटेल से हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने देर रात करीब 3:45 बजे पेट्रोल बम फेंका, लेकिन वह घर से टकराकर वापस उछल गया, जिससे कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद ऑल्टमैन ने अपने निजी ब्लॉग पर परिवार की एक तस्वीर साझा करते हुए इस हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करते, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने यह तस्वीर साझा करने का फैसला किया।

उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि ऐसे हमलों की हिम्मत कोई दोबारा करे, चाहे उनके विचारों से किसी को असहमति ही क्यों हो। ऑल्टमैन ने आशंका जताई कि यह हमला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्योग में उनकी भूमिका और इससे जुड़े बढ़ते तनावों का नतीजा हो सकता है। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसे घटना के करीब एक घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ...
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले