पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला: 6 प्रदर्शनकारियों की मौत; अन्य 12 घायल, पुलिस बल तैनात

कराची में भारी हिंसा: अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला, 6 की मौत

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला: 6 प्रदर्शनकारियों की मौत; अन्य 12 घायल, पुलिस बल तैनात

ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों के विरोध में कराची में उग्र भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर धावा बोल दिया। सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अमेरिकी कर्मियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इलाके में भारी सुरक्षा तैनात है।

कराची। पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह शहर कराची में भारी सुरक्षा वाले अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोलने के बाद छह प्रदर्शनकारी मारे गये हैं और 12 घायल हो गये हैं। स्थानीय आपातकालीन कर्मियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्रदर्शनकारियों की मौत कैसे हुई है। 

कराची के पुलिस प्रवक्ता रेहान अली ने कहा, सैकड़ों लोग अचानक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास जमा हो गये। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये कुछ वीडियो में सुनाई दे रही नारेबाजी से पता चलता है कि यह विरोध प्रदर्शन पड़ोसी देश ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों से प्रेरित था।

वीडियो में दर्जनों प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा घेरा तोड़ते और लाठियों से वाणिज्य दूतावास की खिड़कियों को पीटते दिखाया गया है। इसके बाद खिड़कियों में आग की लपटें दिखाई देने लगी। एक वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनायी दे रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्रदर्शनकारियों की मौत कैसे हुई, लेकिन स्ट्रेचर पर पड़े खून से लथपथ शवों की तस्वीरें सामने आयी हैं। 

कराची में अमेरिकी सरकार के कर्मियों की आवाजाही पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था और वाणिज्य दूतावास ने शनिवार को वर्तमान क्षेत्रीय तनाव का हवाला देते हुए एक बयान जारी किया था।

Read More ईरान ने पश्चिम एशिया में युद्धविराम के लिए रखी शर्त : लेबनान में रोके हमले, मसूद पेजेश्कियान ने कहा- युद्धविराम जनता के बलिदान का परिणाम

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल