पाकिस्तान में पुलिस थाने पर हमले की कोशिश : जवाबी कार्रवाई में हमलावरों के साथ फायरिंग, 2 आतंकवादी ढेर
पीछा करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों के साथ घंटों तक भारी फायरिंग होती रही। संदिग्धों का पीछा करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।
इस्लामाबाद। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चलाये गये एक अभियान में 2 आतंकवादी मारे गये और दो अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी सईद ने एक बयान में कहा कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर जिले के खेल इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर हमला करने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों के साथ घंटों तक भारी फायरिंग होती रही। संदिग्धों का पीछा करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।
Tags: Terrorists
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Oct 2026 13:24:57
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...

Comment List