शिकागो स्थित मंदिर में नरसंहार की कोशिश नाकाम : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, राइफल जाम होने से नहीं दे सका वारदात को अंजाम

साथियों से कहता था: भारतीयों की हत्या करूंगा

शिकागो स्थित मंदिर में नरसंहार की कोशिश नाकाम : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, राइफल जाम होने से नहीं दे सका वारदात को अंजाम
हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम! पुलिस ने 19 वर्षीय कथित श्वेत नस्लवादी युवक को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह भारतीयों समेत कई समुदायों के लोगों की हत्या करना चाहता था। मौके पर राइफल जाम होने से बड़ा हादसा टल गया। घर से हथियार, गोलियां और नाजी प्रतीक बरामद हुए।

शिकागो/नई दिल्ली। अमेरिका में इलिनोइस राज्य के शिकागो उपनगरीय क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की गहरी साजिश को विफल कर दिया।  पुलिस ने इस सिलसिले में स्वयं को ‘श्वेत नस्लवादी’ बताने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी राइफल अंतिम समय में जाम हो जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। नवरात्र के त्योहारी मौसम के बीच ऐसी घटना से हिंदू समुदाय में चिंता है। यह घटना पिछले रविवार की है, जिसका खुलासा अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय समयानुसार बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 12:24 बजे किया।]

साथियों से कहता था: भारतीयों की हत्या करूंगा

कुक काउंटी स्टेट अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, आरोपी अपने कार्यस्थल पर खुद को श्वेत नस्लवादी बताता था और भारतीयों की हत्या करने की बात कहता था। रविवार को उसने अपने एक सहकर्मी को फोन कर बताया कि मौके पर उसकी राइफल जाम हो गई थी, जिस कारण उसे वहां से तुरंत भागना पड़ा। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने अलग से कहा है कि आरोपी मंदिर तक पहुंच गया था और गोलीबारी करने का प्रयास किया था, हालांकि पुलिस इसकी पूरी जांच कर रही है।

एफबीआई कर रही जांच में मदद

Read More डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

पैलाटाइन पुलिस प्रमुख विलियम नॉर्ड ने इस धमकी को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि प्रार्थनास्थलों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। एफबीआई इस मामले की जांच में सहयोग कर रही है। भारतीय महावाणिज्य दूत ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था अधिकारियों की समय पर की गई कार्रवाई की सराहना करता है।

Read More रियाद: भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने किया अस्पताल का दौरा, भारतीय नागरिक की मौत

आरोपी युवक ने साथियों को भेजा नफरती दस्तावेज

Read More रूस का दावा, जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं 

मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी के सहकर्मियों ने पुलिस को उसके भेजे गए संदिग्ध संदेशों और तस्वीरों की जानकारी दी। आरोपी ने अपने सहकर्मियों को आठ पन्नों का एक दस्तावेज भेजा था, जिसका शीर्षक ‘ह्वाई आई फॉउट: एकेए (आॅरोरा शूटर्स मेनिफेस्टो) था।  इस घोषणापत्र में उसने भारतीयों, यहूदियों और अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाते हुए अधिक से अधिक लोगों को मारने की साजिश का उल्लेख किया था।

भारत ने जताई गंभीर चिंता

भारत ने हिन्दुओं के मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की कथित साजिश पर गहरी चिंता जताई है और कहा कि इस साजिश में हिन्दुओं और नस्लीय आधार पर नफरत से जुड़े संकेतों के साथ भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बातें सामने आना विशेष रूप से चिंताजनक है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नफरत से प्रेरित हिंसा को कतई बर्दाश्त न करने, अधिक सतर्कता बरतने और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जरूरत बताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी अधिकारी मामले की पूरी जांच करेंगे, जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाएंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

घर में मिले हथियार

पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बिना सीरियल नंबर वाली एआर-स्टाइल राइफल, गोलियों से भरी मैगजीन, टैक्टिकल वेस्ट, गैस के केन और नाजी प्रतीक चिह्नों से जुड़ी वस्तुओं को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आतंकवादी धमकी देने और अवैध हथियार रखने के गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।

Tags: temple

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना