बाल्टिक देशों ने यूक्रेन को ड्रोन हमलों के लिए उपलब्ध कराया हवाई क्षेत्र, गलुजिन ने कहा- रूस के पास पुख्ता सबूत

हमले के लिए हवाई गलियारों का इस्तेमाल करने की दी अनुमति

बाल्टिक देशों ने यूक्रेन को ड्रोन हमलों के लिए उपलब्ध कराया हवाई क्षेत्र, गलुजिन ने कहा- रूस के पास पुख्ता सबूत
रूस ने बाल्टिक देशों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लातविया समेत कुछ देशों ने यूक्रेनी ड्रोन को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर रूस के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले की अनुमति दी। उप विदेश मंत्री मिखाइल गलुजिन ने इसे उकसावे वाली कार्रवाई बताया। हालांकि एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया ने इन आरोपों को खारिज किया है।

मॉस्को। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गलुजिन ने आरोप लगाया है कि बाल्टिक देशों ने रूस के बुनियादी ढांचे पर हमले करने वाले यूक्रेनी ड्रोन के लिए अपना हवाई क्षेत्र उपलब्ध कराया है। गलुजिन ने कहा कि रूस के पास ऐसे पुख्ता सबूत है, जिनके अनुसार लातविया और अन्य बाल्टिक देशों ने यूक्रेन के ड्रोन को रूस के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले के लिए अपने हवाई गलियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।

उन्होंने दावा किया कि हाल ही में यूक्रेन के ड्रोन कई बार बाल्टिक देशों के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते देखे गये हैं। एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया हालांकि पहले ही यह कह चुके हैं कि उन्होंने यूक्रेन को रूस में किसी लक्ष्य पर ड्रोन हमले के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति नहीं दी है।

उप विदेश मंत्री ने रूस की सीमा के निकट लातविया में ड्रोन फैक्टरी स्थापित करने की योजना की भी आलोचना करते हुए इसे उकसावे वाली कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम रूस के प्रति बाल्टिक देशों की शत्रुतापूर्ण नीति के अनुरूप है। गलुजिन के अनुसार बाल्टिक देश यूरोपीय संघ के सैन्यीकरण अभियान के तहत बढ़ते रक्षा खर्च से लाभ उठाने के उद्देश्य से और स्वयं को नाटो के पूर्वी मोर्चे का प्रमुख हिस्से के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसे कदम उठा रहे हैं।

Tags: Drone

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों की बारिश से प्रदेशभर...
जीएसटी अधिकारी के घर चोरों का धावा : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, वारदात के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा : यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, वैष्णव ने कहा- 2027 में शुरू होगा ट्रेन सेवा का पहला चरण
जयपुर में अत्याधुनिक AR तकनीक से हुआ घुटने का जटिल प्रत्यारोपण, प्लेट-स्क्रू निकाले बिना सफल सर्जरी
अभाव से आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने की सरकार की 12 वर्षों की यात्रा, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में आया परिवर्तनकारी बदलाव
ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव को मिला बढ़ावा, सहकारी संस्थाओं में लगाए गए पौधे
राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी-2024 के प्रावधानों में किया गया स्पष्टीकरण, विकास परियोजनाओं को मिलेगी स्पष्टता