पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन! खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी से जुड़े 15 विद्रोहियों की मौत

खुफिया अभियानों में 15 टीटीपी विद्रोही ढेर

पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन! खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी से जुड़े 15 विद्रोहियों की मौत

पाकिस्तानी सेना ने 15–16 नवंबर को वजीरिस्तान और डेरा इस्माइल खान में दो खुफिया अभियानों के दौरान टीटीपी से जुड़े लगभग 15 विद्रोहियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में सरगना आलम महसूद भी शामिल था। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता की बात दोहराई।

पाकिस्तान। पाकिस्तानी सेना ने उत्तर पश्चिम पाकिसतान में दो खुफिया ऑपरेशनों के तहत टीटीपी से जुड़े करीब 15 विद्रोहियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने ये अभियान वजीरिस्तान के जिलों में 15 और 16 नवंबर को चलाया था। 

पाकिस्तानी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये अभियान डेरा इस्माइल खान के कुलाची इलाके में टीटीपी के विरूद्व चलाया गया था, जिसमें मुख्य सरगना आलम महसूद सहित करीब 10 लोग मारे गए थे, इसके अलावा उत्तरी व​जीरिस्तान के दत्ता खेल में भी सेना ने करीब 5 विद्रोहियों को मार गिरया था।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए सभी विद्रो​ही विदेशी प्रायोजित नेटवर्क का हिस्सा थे और कई छोटे बड़े हमलों में शामिल थे। पाकिस्तानी सेना के इन ऑपरेशनों को लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, देश के विरूद्व किसी भी आतंकवाद गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी ऐसा काम करेगा उसका ऐसा ही अंजाम होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि भारतीय रेलवे ने 167 करोड़ टन माल ढुलाई का ऐतिहासिक रिकॉर्ड...
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित
रिकॉर्ड आय के साथ चमका उत्तर पश्चिम रेलवे : 8622 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, यात्री आय और माल परिवहन दोनों का महत्वपूर्ण योगदान
पीएम मोदी का असम दौरा: राजग की हैट्रिक का दावा करते हुए बोला कांग्रेस पर हमला, मंच से बताई कम्युनल वायलेंस कानून की बारीकियां
अमेरिका-इजरायल हमला: ईरानी चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार जमशेद इशाकी और परिवार के कई सदस्यों की मौत, जल्द हो सकता है सत्ता परिवर्तन