यूनिसेफ का बड़ा अलर्ट, लेबनान में सितंबर तक स्कूल नहीं सुधरे तो 1 लाख बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे

लेबनान में स्कूलों की बदहाली से बच्चों का भविष्य खतरे में

यूनिसेफ का बड़ा अलर्ट, लेबनान में सितंबर तक स्कूल नहीं सुधरे तो 1 लाख बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने चेतावनी दी है कि यदि सितंबर तक युद्ध प्रभावित स्कूलों का पुनर्निर्माण नहीं हुआ, तो लेबनान के करीब एक लाख बच्चे नए शैक्षणिक सत्र से वंचित हो जाएंगे। एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सामने आया है कि हालिया संघर्ष में देश के 340 शैक्षणिक संस्थान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 17 पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुके हैं।

बेरुत। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने एक बयान में कहा है कि यदि युद्ध में क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सितंबर तक मरम्मत नहीं की गयी तो लेबनान के लगभग एक लाख बच्चों के नये शैक्षणिक सत्र से वंचित होने का खतरा है। यह चेतावनी यूनिसेफ और लेबनान के शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय के देशव्यापी सर्वेक्षण के बाद आयी है, जिसमें पश्चिम एशिया के हालिया संघर्ष के कारण देश के शिक्षा क्षेत्र में व्यापक नुकसान की बात सामने आयी है। इस मूल्यांकन में विद्यालयों और व्यावसायिक केंद्रों सहित 340 प्रभावित शैक्षणिक संस्थानों की पहचान की गयी है। इनमें से 17 पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और कई अन्य को सुरक्षित रूप से दोबारा खोलने से पहले बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता है।

यूनिसेफ ने आगाह किया कि लंबे समय तक विद्यालय से दूर रहने के कारण बाल श्रम और कम उम्र में शादी जैसे जोखिम बढ़ सकते हैं। एजेंसी ने कहा कि वह क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्वास और पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और साथ ही अतिरिक्त धन की मांग भी कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान
प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को नया ढांचा देने की तैयारी शुरू। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के लिए अलग कैडर...
भारत की सैन्य ताकत को ऐतिहासिक बूस्ट: 52 हजार करोड़ के मेगा रक्षा सौदों को मंजूरी, सेना को मिलेंगे कामिकेज़ ड्रोन और आधुनिक मिसाइलें
एक साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंग बनाकर फैला रहा था दहशत
मध्य प्रदेश में रोडवेज बस की जांच, 34 में से 31 यात्री मिले बिना टिकट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का बड़ा बयान:'दोषियों को मिले कड़ी सजा, राम भक्तों की भावनाएं आहत
यूनिसेफ का बड़ा अलर्ट, लेबनान में सितंबर तक स्कूल नहीं सुधरे तो 1 लाख बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे
जयपुर बना वैश्विक जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार का केंद्र, JAS-26 का भव्य आगाज़ 250 कंपनियां