बड़ी खबर: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू 

किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं

बड़ी खबर: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू 
मुंबई एमआरसीसी ने ओमान प्राधिकारियों के साथ मिलकर एमटी मेरीवेक्स टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद सभी 24 भारतीय नाविकों को सकुशल बचा लिया है। मसीराह तट के पास ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज और बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सभी नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली। दुनिया भर में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाते हुए, मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एम आर सी सी) मुंबई ने ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर ओमान तट के पास एक व्यापारिक टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद उस पर सवार सभी 24 भारतीय नाविकों को सफलतापूर्वक बचा लिया। भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को बताया कि एम आर सी सी मुंबई को सोमवार दिन में दो बजकर 20 मिनट पर पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर एम टी मेरीवेक्स पर मिसाइल हमले की जानकारी मिली। यह जहाज ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए था। जहाज पर 24 नाविक सवार थे और वह सभी भारतीय नागरिक थे। यह जानकारी जहाज पर मौजूद सदस्यों में से एक के रिश्तेदार ने एम आर सी सी मुंबई को दी थी।

स्थिति की गंभीरता और नाविकों की सुरक्षा के लिए तत्काल खतरे को समझते हुए, एम आर सी सी मुंबई ने तुरंत ओमान मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर ओमान के साथ संपर्क स्थापित किया। उन्होंने ओमान की एजेंसी से खोज और बचाव मिशन समन्वय की जिम्मेदारी संभालने और जहाज और उसके सदस्यों को तत्काल सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। तेजी से कार्रवाई करते हुए ओमान ने पास के एक जहाज का रास्ता बदलकर और घटना स्थल पर दो बचाव हेलीकॉप्टर भेजकर बचाव अभियान शुरू किया और उसका समन्वय किया। बदलती स्थिति पर नज़र रखने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एम आर सी सी मुंबई ने ओमान और अन्य संबंधित पक्षों के बीच लगातार समन्वय बनाये रखा गया।

लगभग पांच बजे ओमान ने पुष्टि की कि ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा सभी 24 भारतीय सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाये गये सदस्य सुरक्षित बताये जा रहे हैं, और किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। जहाज अभी ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए है। यह सफल बचाव अभियान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग और इस क्षेत्र में समुद्री बचाव अधिकारियों के बीच स्थापित मजबूत समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता को उजागर करता है। यह भारतीय तटरक्षक बल की भारतीय नाविकों की सुरक्षा करने और स्थान की परवाह किये बिना समुद्री आपात स्थितियों के दौरान समय पर सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। हिंद महासागर में एक बड़े खोज और बचाव क्षेत्र के लिए एम आर सी सी मुंबई समुद्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारतीय तटरक्षक बल एक भरोसेमंद समुद्री सुरक्षा सहयोगी के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हुए, नाविकों की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने और पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री माहौल को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज के पास अमेरिका का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, ट्रंप बोले- दोनों पायलट सुरक्षित होर्मुज के पास अमेरिका का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, ट्रंप बोले- दोनों पायलट सुरक्षित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित...
मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मुख्यालय में लगी ‘विकसित भारत’ प्रदर्शनी, 2047 विजन पर फोकस
वित्त विभाग के विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का औचक निरीक्षण : त्वरित समाधान से लाभार्थियों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री का जताया आभार
ट्रिपल आईटी, कर्नाटक के विद्यार्थियों ने की हरिभाऊ बागडे से मुलाकात : राज्यपाल ने कहा- विश्व में सर्वाधिक 19 विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में थे
खड़गे ने की सरकार की आलोचना : सब्सिडी वाले सिलेंडर कम कर गरीबों से भोजन का सहारा भी छीन रही सरकार, पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेने के लिए मजबूर महिलाएं
बकाया कर वसूली पर सख्त हुए परिवहन विभाग, जिलावार समीक्षा में दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
एक ही नम्बर की दो गाड़ियां पहुंची कलक्टर की बैठक में, बड़ा सवाल कैसे ?