बड़ी खबर: ज़ेलेंस्की बातचीत के लिए कभी भी आ सकते हैं रुस ?

क्रेमलिन का जेलेंस्की को न्योता

बड़ी खबर: ज़ेलेंस्की बातचीत के लिए कभी भी आ सकते हैं रुस ?
रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यदि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता चाहते हैं, तो वे कभी भी मॉस्को आ सकते हैं। जेलेंस्की ने राष्ट्रपति पुतिन को पत्र लिखकर पूर्ण युद्धविराम के साथ आमने-सामने की बैठक का प्रस्ताव दिया था, जिस पर रूस ने अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि बताया है।

मॉस्को। रुस ने कहा है कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की बातचीत करना चाहते हैं, तो वे कभी भी यहां आ सकते हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस आशय की घाेषणा की है। ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को एक पत्र जारी करके शांति प्रक्रिया पर चर्चा के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आमने-सामने की बैठक का प्रस्ताव रखा, जिसमें यूरोप और अमेरिका भी शामिल हों। ज़ेलेंस्की ने पत्र में लिखा, "यूक्रेन हमारे और आपके बीच सीधी बातचीत के ज़रिए इस युद्ध को खत्म करने का प्रस्ताव देता है। मैं एक बैठक का प्रस्ताव रख रहा हूं।"

ज़ेलेंस्की ने बैठक के लिए एक स्पष्ट तारीख तय करने की भी मांग की और कहा कि बातचीत के दौरान पूरी तरह से युद्धविराम के लिए यूक्रेन तैयार है। उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड, तुर्की और कुछ अरब देशों ने ऐसी बातचीत की मेज़बानी करने की इच्छा जताई है। पेस्कोव ने कहा कि क्रेमलिन ने पत्र की समीक्षा कर ली है और अपनी कामकाजी बैठक के बाद पुतिन को इसकी जानकारी देगा। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि अगर ज़ेलेंस्की बातचीत करना चाहते हैं, तो वे मॉस्को आकर ऐसा कर सकते हैं।" प्रवक्ता ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में अमेरिका की कोशिशों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रूस ने कभी भी अमेरिका की भूमिका को आदर्श नहीं माना है और उसके लिए राष्ट्रीय हित ही सबसे ऊपर हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च
सिद्धांत ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। सीपीपी पोर्टल के आधार पर उन्होंने करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड...
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना
भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी
तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग