स्मार्ट बैंडेज से बर्न मरीजों को बड़ी राहत, 7 दिन में 90% तक घाव भरने का दावा

भविष्य में बर्न मरीजों के इलाज में बड़ा बदलाव

स्मार्ट बैंडेज से बर्न मरीजों को बड़ी राहत, 7 दिन में 90% तक घाव भरने का दावा
जलने के घावों का इलाज अब पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज। ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल के वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक प्लाज्मा-आधारित हाइड्रोजेल स्मार्ट बैंडेज विकसित किया है, जिसने शुरुआती परीक्षणों में बेहद उत्साहजनक परिणाम दिए हैं।

सिडनी। जलने के घावों का इलाज अब पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल के वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक प्लाज्मा-आधारित हाइड्रोजेल स्मार्ट बैंडेज विकसित किया है, जिसने शुरुआती परीक्षणों में बेहद उत्साहजनक परिणाम दिए हैं। शोध के अनुसार, इस स्मार्ट ड्रेसिंग की मदद से प्रयोगशाला परीक्षणों में सिर्फ सात दिनों के भीतर करीब 90 प्रतिशत घाव भर गए, जबकि पारंपरिक ड्रेसिंग से इसी अवधि में लगभग 50 प्रतिशत ही सुधार देखा गया। जलने के घावों में बार-बार ड्रेसिंग बदलना, दर्द सहना और संक्रमण का खतरा मरीजों के लिए बड़ी चुनौती होता है। नया स्मार्ट बैंडेज इन समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें हाइड्रोजेल, लचीली पॉलीमर परत और प्लाज्मा इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह मानव त्वचा की तरह काम करता है।

हाइड्रोजेल घाव के आसपास आवश्यक नमी बनाए रखता है, जिससे नई त्वचा तेजी से विकसित होती है। वहीं प्लाज्मा तकनीक बैंडेज की पकड़ मजबूत बनाती है, जिससे यह घाव पर सुरक्षित तरीके से टिका रहता है और हटाने के दौरान नई त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में बर्न मरीजों के इलाज में बड़ा बदलाव ला सकती है और दर्द के साथ संक्रमण के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकती है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में