गाजा में इज़रायल का बड़ा एक्शन, हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को किया ढ़ेर

हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले हमले की कमान संभाली थी

गाजा में इज़रायल का बड़ा एक्शन, हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को किया ढ़ेर
इजरायली रक्षा बलों (IDF) और शिन बेट ने उत्तरी गाजा में हवाई हमला कर हमास की गाजा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है। हुसैन 7 अक्टूबर 2023 के हमलों का मुख्य रणनीतिकार था और वर्तमान में सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी साजिशें रचने का मुख्य आरोपी था।

यरुशलम। इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है। आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में 'ऑलिव बटालियन' का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले हमले की कमान संभाली थी।

आईडीएफ के अनुसार इस आतंकवादी ने हाल के वर्षों में और विशेष रूप से पिछले कुछ समय में गाज़ा पट्टी में आईडीएफ के जवानों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशें रची थी। इसलिए इसे एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईडीएफ ने बताया है कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहाँ आतंकवादी संगठन हमास का एक और कमांडर भी मौजूद था। इस हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षिणी कमान के तहत तैनात आईडीएफ के जवान समझौते के अनुसार तैनात हैं और किसी भी आसन्न खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित