जेनसेन हुआंग की वापसी पर बोर्ड का ब्रेक, मस्क-ट्रंप का समर्थन भी नहीं आई काम

एनवीडिया बोर्ड ने साफ कर दिया अपना रुख

जेनसेन हुआंग की वापसी पर बोर्ड का ब्रेक, मस्क-ट्रंप का समर्थन भी नहीं आई काम
पूर्व सीईओ जेनसेन हुआंग की वापसी की उम्मीदों पर कंपनी बोर्ड ने पानी फेर दिया है। चेयरमैन हार्वे जोन्स ने साफ कहा कि इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार हो चुका है और फैसला नहीं बदलेगा। हालांकि, एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप उनकी वापसी के समर्थन में उतर आए हैं। ऑनलाइन याचिका से भी दबाव बढ़ रहा है।

वाशिंगटन। दुनिया की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में पूर्व सीईओ जेनसेन हुआंग की वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर कंपनी के बोर्ड ने विराम लगाने की कोशिश की है। चेयरमैन हार्वे जोन्स ने स्पष्ट किया कि बोर्ड का हुआंग को दोबारा सीईओ बनाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और फैसले में बदलाव की कोई योजना नहीं है।

दरअसल, विवाहेतर संबंध और निजी जीवन से जुड़े अन्य कथित खुलासों के बाद हुआंग ने पिछले सप्ताह पद छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए अपनी व्यक्तिगत गलतियां स्वीकार कीं। साथ ही कहा कि यदि बोर्ड कंपनी, शेयरधारकों, कर्मचारियों और देश के हित में उनकी वापसी को उचित समझता है तो वे इसे सम्मान की बात मानेंगे। हुआंग की वापसी की मांग को टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन मिला है। ऑनलाइन याचिका के जरिए भी उन्हें फिर से सीईओ बनाने की मांग उठी है।

Tags: trumps

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान