सीजी पावर को मिला अमेरिका में ट्रांसफार्मर आपूर्ति करने के लिए 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर

कंपनी को यह ऑर्डर अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए मिला

सीजी पावर को मिला अमेरिका में ट्रांसफार्मर आपूर्ति करने के लिए 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर

मुरुगप्पा ग्रुप की सीजी पावर को अमेरिका से पावर ट्रांसफार्मर के लिए ₹900 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा निर्यात ऑर्डर मिला है।

चेन्नई। मुरुगप्पा ग्रुप के स्वामित्व वाली सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के लिए अमेरिका की टॉलग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस एलएलसी से लगभग 900 करोड़ रुपये (99.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। 

कंपनी को यह ऑर्डर अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए मिला है। कंपनी के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है और पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के लिए यह एक सीधा निर्यात ऑर्डर है। अनुबंध के तहत सीजी पावर पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति करेगी, जिन्हें विशेष रूप से हाइपरस्केल डेटा सेंटर एप्लीकेशन की कड़ी विश्वसनीयता, दक्षता और समय पर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह ऑर्डर 12 से 20 महीनों की आपूर्ति अवधि में पूरा किया जाएगा। 

कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अमर कौल ने कहा, टॉलग्रास से मिला यह बड़ा ऑर्डर सीजी के लिए एक रणनीतिक जीत है और यह तेजी से बढ़ते ग्लोबल डेटा सेंटर वर्टिकल में हमारे प्रवेश को दिखाता है। यह भारत से विश्व स्तर पर बेंचमार्क, मिशन-क्रिटिकल टेक्नोलॉजी समाधान देने की हमारी क्षमता को साबित करता है, और उन एप्लीकेशन में एक भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है जहां विश्वसनीयता और प्रदर्शन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।  

उन्होंने कहा, क्लाउड कंप्यूटरिंग, कृत्रिम बुद्धमता (एआई) और डिजिटल अवसंरचना की ओर वैश्विक बदलाव बिजली की मांग को मौलिक रूप से बदल रहा है। हमारा मानना है कि यह जीत ग्लोबल डेटा सेंटर परियोजना में दीर्घकालिक अवसर खोलती है, जो हमारी वैश्विक विकास और मार्जिन बढ़ाने वाली विस्तार रणनीति के अनुरूप है।

Read More दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब