चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप

मिसाइल परीक्षण सामान्य सैन्य अभ्यास का हिस्सा

चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप
चीन ने कहा कि उसकी एक पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर में डमी वॉरहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने चीन पर क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप लगाया, जबकि बीजिंग ने इसे चीन के सालाना सैन्य कार्यक्रम का एक सामान्य हिस्सा बताया।

बीजिंग। चीन ने कहा कि उसकी एक पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर में डमी वॉरहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने चीन पर क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप लगाया, जबकि बीजिंग ने इसे चीन के सालाना सैन्य कार्यक्रम का एक सामान्य हिस्सा बताया। यह टेस्ट परीक्षण ऑस्ट्रेलिया और फ़जिी के बीच एक नया रक्षा समझौता होने के कुछ घंटों बाद हुआ। उल्लेखनीय है कि 2022 में सोलोमन आइलैंड्स के साथ चीन के सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने प्रशांत क्षेत्र में अपने रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की है। इस समझौते से यह डर उत्पन्न हो गया है कि चीन कभी भी वहां अपना स्थायी सैन्य अड्डा बना सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड माल्र्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन ने मिसाइल परीक्षण करने की अपनी योजना के बारे में कुछ घंटे पहले ही ऑस्ट्रेलिया को सूचित कर दिया था। माल्र्स ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया ऐसी किसी भी कार्रवाई को लेकर बहुत चिंतित है जो प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता, शांति वं सुरक्षा को कमजोर करती है। न्यूजीलैंड, जापान और पापुआ न्यू गिनी समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सरकारों को चीनी अधिकारियों ने सोमवार को अपनी सेना के समुद्र में अभ्यास करने की जानकारी दी। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विस्टन पीटर्स ने इस परीक्षण को अवांछित एवं चिंताजनक घटना करार दिया और कहा कि उनकी सरकार इस पर प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों के साथ चर्चा करेगी। जापान ने कहा कि परीक्षण से 90 मिनट पहले जानकारी मिलने के बाद उसने चीन से इस कदम पर फिर से विचार करने का जोरदार आग्रह किया था। हालांकि चीन का कहना है कि उसका मिसाइल परीक्षण सामान्य सैन्य अभ्यास का हिस्सा था और यह किसी खास देश या लक्ष्य के खिलाफ नहीं था।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम मिलने की सूचना पर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, सिविल डिफेंस...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी
मुख्यमंत्री ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, कहा- अनुशासित और संस्कारवान युवा ही विकसित राजस्थान की नींव
सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात