चीन-उत्तर कोरिया अपनी दोस्ती को आगे ले जाने पर सहमत, बोले- पारंपरिक दोस्ती को पीढ़ी-दर-पीढ़ी बढ़ाएंगे आगे
युवाओं को शिक्षा देने का साझा संकल्प लिया
प्योंगयांग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने मंगलवार को इस बात पर सहमति जतायी कि दोनों देश अपनी पारंपरिक दोस्ती को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाएंगे। चीन-उत्तर कोरिया फ्रेंडशिप टॉवर पर किम और जिनपिंग ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि 1950 के दशक में जब चीन और उत्तर कोरिया ने मिलकर युद्ध लड़ा था, वह समय दोनों देशों की साझा और कभी न भूलने वाली याद का हिस्सा है। इस दोस्ती को और मजबूत करने के लिए शी और किम ने अमेरिकी आक्रामकता के विरोध वाले भावना को जिंदा रखने और युवाओं को इसकी शिक्षा देने का साझा संकल्प लिया है।
इस यात्रा के दौरान शी ने किम के साथ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के सेंट्रल कैडर्स ट्रेनिंग स्कूल का भी दौरा किया, जहां दोनों नेताओं ने मिलकर देवदार का एक पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि यह पेड़ चीन और उत्तर कोरिया के बीच कभी न खत्म होने वाली और हमेशा मजबूत रहने वाली दोस्ती का प्रतीक है।

Comment List