थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर शुरू हुई झड़प, शांति समझौता टूटने के कगार पर

थाईलैंड–कंबोडिया सीमा तनाव फिर बढ़ा

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर शुरू हुई झड़प, शांति समझौता टूटने के कगार पर

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कराई गई शांति पहल टूटती दिख रही है। ट्रंप ने संघर्ष दोबारा भड़कने की पुष्टि की और हस्तक्षेप का संकेत दिया। झड़पों के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव सीमा झड़पों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ शांति समझौता टूटता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष के फिर से भड़कने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि वह इस संकट को रोकने के लिए हस्तक्षेप करेंगे। उन्होंने मंगलवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली में कहा, यह आज शुरू हुआ। मैं टेलीफोन पर बातचीत कर इस युद्ध को रोक दूँगा।

इस ताजा झड़प ने दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय विवाद को फिर से तेज कर दिया है और शांति के सारे प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, दोनों देशों ने अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों से मलेशिया में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। राष्ट्रपति ने उस समय चेतावनी दी थी कि यदि दोनों में से कोई भी देश इस समझौते का समर्थन या कार्यान्वयन करने से इनकार करता है, तो अमेरिका भविष्य के व्यापार सौदों को रोक देगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के बीच दोनों देशों के सीमा के नजदीक रहने वाले लगभग 400,000 लोगों को वहाँ से सुरक्षित निकाला गया है। थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुंगकेतकेओ ने संकेत दिया है कि स्थिति और बिगड़ सकती है। थाईलैंड की वायु सेना ने कहा है कि कंबोडिया भारी हथियार जुटा रहा है और सैनिकों को फिर से तैनात कर रहा है। कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने हालांकि, इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि थाई सेनाएं कई दिनों से कई भड़काऊ कार्रवाइयों में लगी हुई थीं। 

थाईलैंड की नौसेना ने कंबोडियाई सैनिकों पर नागरिक क्षेत्रों में बीएम-21 रॉकेट सहित भारी हथियार चलाने का आरोप लगाया। साथ ही, आरोप लगाया कि कंबोडिया ने सीमा पर 'विशेष इकाइयों' और स्नाइपरों को तैनात किया है। इस बीच, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नवीरकुल ने सोमवार को कहा कि वह देश की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार हैं।

Read More पाकिस्तानी सेना को गाजा में बर्दाश्त नहीं करेंगे : इजरायल की दो-टूक, भागीदारी के प्रस्ताव को किया खारिज

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दशक पहले जिस रोहित...
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई