फ्रांस-स्पेन में जंगलों की भीषण आग से तबाही: 2.20 लाख से ज्यादा लोग बेघर, स्पेन में आपातकाल घोषित

राहत कार्य में सेना तैनात

फ्रांस-स्पेन में जंगलों की भीषण आग से तबाही: 2.20 लाख से ज्यादा लोग बेघर, स्पेन में आपातकाल घोषित
दक्षिण यूरोप में भीषण गर्मी और तेज हवाओं के चलते फ्रांस और स्पेन के जंगलों में आग बेकाबू हो गई है। स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया गया है, जबकि फ्रांस में मैक्रों सरकार ने सेना तैनात कर 2,20,000 लोगों को सुरक्षित निकाला है। यूरोपीय संघ की मदद से बचाव कार्य जारी है।

पेरिस। दक्षिण यूरोप में भीषण गर्मी और लंबे सूखे के बीच फ्रांस-स्पेन के जंगलों में भड़की भीषण आग के कारण 2,20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन सरकार ने हालात की गंभीरता के मद्देनजर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है, जहां राजधानी मैड्रिड के पास कई जगहों पर आग की लपटें बेकाबू हो चुकी हैं। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सेना तैनात कर दी है और यूरोपीय संघ (ईयू) से हेलीकॉप्टरों और विमानों की मदद मांगी गयी है।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने बोर्दो के पास लगभग 60,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है। दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के गिरोंदे और लांदेस क्षेत्रों में लगभग 2,00,000 लोगों को निकाला गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को तैनात कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस आग ने 19,000 हेक्टेयर से अधिक जंगल को राख कर दिया है और लगभग 80 घरों को नष्ट कर दिया है। इस बीच, स्पेन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि राजधानी के पश्चिम में तीन अलग-अलग जगह लगी आग के मिल जाने से स्थिति बेकाबू हो गयी है। स्पेन सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है, जहां 25,000 लोगों को घर छोड़ने और लगभग 40,000 लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। मैड्रिड की क्षेत्रीय अध्यक्ष इसाबेल डियाज आयूसो ने इसे ‘क्षेत्र के इतिहास की सबसे भयानक आग' बताया है, क्योंकि यह इलाका उच्च तापमान, तेज हवाओं और कई तरफ से फैलती आग का सामना कर रहा है।

स्पेन में स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि आग राजधानी से लगभग 50 किलोमीटर दूर रोबलेडो दे चावेला और फ्रेस्नेडिलास दे ला ओलिविया की ओर बढ़ रही है। मैड्रिड क्षेत्रीय सरकार के आपातकालीन प्रबंधन प्रमुख कार्लोस नोविलो ने संवाददाताओं से कहा कि आग चरम पर है और इसे काबू पाना दमकलकर्मियों के बस से बाहर हो चुका है। लपटों को रोकने के लिए सैन्य आपातकालीन इकाई (यूएमई) को तैनात किया गया है, जिसका मुख्य ध्यान एल एस्कोरियाल शहर के पास के इलाकों को बचाने पर है। अधिकारी पड़ोसी आविला प्रांत में भी एक अन्य आग पर नजर बनाये हुए हैं, जहां बर्गोहोंडो की भीषण आग के मैड्रिड की आग से मिलने का अंदेशा है।

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि इस भीषण आग से निपटने के दौरान लगभग 50 दमकलकर्मी घायल हुए हैं। यूरोपीय संघ ने स्पेन और फ्रांस में अग्निशमन प्रयासों के समर्थन के लिए विमानों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है, क्योंकि पूरा दक्षिण यूरोप भीषण गर्मी और लंबे सूखे से जूझ रहा है। मैक्रों ने बताया कि फ्रांस को चेक गणराज्य और स्लोवाकिया से दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों और दूसरी तरह से मदद मिल रही है।

Read More ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94% राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94%
मानसून की सक्रियता से राजस्थान के बांधों में जलभराव बढ़कर 46.94 प्रतिशत पहुंच गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार 693...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन, दीपके बोले- अभी दो प्रमुख मांगे पूरा होना बाकी
खंडवा स्टेशन पर भी रुकेगी काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, रेलवे का फैसला
छात्रों की मांगों पर कोई समझौता नहीं, राहुल गांधी बोले- आंदोलन के दौरान एक छात्रा को आंख में लगी लगी
जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर
राजस्थान में निवेश को मिला नया भरोसा, उद्योगों के विस्तार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
प्रदर्शनकारी छात्रों की जीत : सरकार ने मानी बात, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा