अमेरिका में डीजल की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड: राष्ट्रीय औसत 5.82 डॉलर प्रति गैलन पहुंचा, पेट्रोल महंगा होने की आशंका

कच्चे तेल में तेजी और रिफाइनिंग क्षमता की कमी

अमेरिका में डीजल की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड: राष्ट्रीय औसत 5.82 डॉलर प्रति गैलन पहुंचा, पेट्रोल महंगा होने की आशंका
अमेरिका में कच्चे तेल के दामों में उछाल और रिफाइनिंग क्षमता की कमी के कारण खुदरा डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत 5.820 डॉलर प्रति गैलन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। गैस-बडी के आंकड़ों के अनुसार, इस बढ़ोतरी ने जून 2022 के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

न्यूयॉर्क। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी रिफाइनिंग क्षेत्र में क्षमता की कमी के कारण अमेरिका में खुदरा डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है। ईंधन बचत प्लेटफॉर्म 'गैस-बडी' के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर अमेरिकी डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत बढ़कर 5.820 डॉलर प्रति गैलन हो गयी। इसने जून 2022 में दर्ज 5.819 डॉलर प्रति गैलन के पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर को पीछे छोड़ दिया है।

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत गुरुवार को 28 सेंट या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 91.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई। गैस-बडी के पेट्रोलियम विश्लेषण प्रमुख पैट्रिक डी हान के अनुसार, वर्ष 2026 में अमेरिकी डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत 2022 के स्तर को पार कर सकती है।

इसके अलावा, इस वर्ष आगामी लेबर डे वीकेंड पर अमेरिकी पेट्रोल की औसत कीमत 4.03 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच जायेगी। यह 2025 की तुलना में 87 सेंट अधिक है। यह 2012 के 3.83 डॉलर प्रति गैलन के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लेबर डे पर दर्ज अब तक का सबसे उच्चतम स्तर होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इंडिगो की बेंगलूरु और पूर्णिया से...
बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा